

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जून मास कैसा रहेगा -
कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। काफी समय से रुके हुये धन की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था, उनका विवाह तय हो सकता है। प्रेमीजन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आप लोगों की काफी मदद करेंगे, जिससे आप लोगों के चहेते बन सकते हैं। व्यवसाय में धन से जुड़ी परेशानियाँ दूर होंगी।
इस माह शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान बुध एवं शुक्र की स्थिति के कारण त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।