devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

कुम्भ वार्षिक राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

DeepakDeepak

कुम्भ राशिफल

Kumbha Rashi

कुम्भ राशिफल

2026

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

Kumbha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष भी राहु आपकी राशि में बना रहेगा। जिसके कारण वात विकार आपको घेरते रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में जन्म राशि पर गुरु की दृष्टि से आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। लेकिन आपको नशे और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। लीवर के रोग आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको पेट के निचले भाग में समस्या हो सकती है। शरीर में दर्द और मानसिक अशान्ति का शिकार हो सकते हैं। नवम्बर और दिसम्बर के दौरान किसी प्रकार की सर्जरी भी हो सकती है।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक गतिविधियों के लिये वर्ष का पूर्वार्ध शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में धन खर्च हो सकता है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी करने में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट आदि से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। सोने-चाँदी में निवेश से धन लाभ होगा। भूमि और सम्पत्ति को लेकर परेशानी रहेगी। जून से अक्टूबर के बीच कारोबार में हानि हो सकती है। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। वर्ष के उत्तरार्ध में वाहन चोरी होने की आशंका बन रही है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: जनवरी से मार्च के बीच शनि की स्थिति के कारण परिवार को काफी समय देना होगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। शनि और गुरु की अच्छी स्थिति के कारण वर्ष के मध्य में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों के साथ कुछ मतभिन्नता हो सकती है। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का विचार भी इस वर्ष बना सकते हैं। सन्तान प्राप्ति के भी योग प्रबल दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच आप कुछ धर्मार्थ कार्यों में धन भी खर्च कर सकते हैं।

प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत में अविवाहित जातकों को विवाह के रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को शुद्ध रखें। अप्रैल-मई के बीच सम्बन्धों में टकराहट हो सकती है। बृहस्पति के पञ्चम भाव और षष्ठम् में गोचर के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युगलों के मध्य गम्भीर टकराव हो सकता है। इस वर्ष के अन्त में जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 में आप करियर में बड़े परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक व्यवसाय की तरफ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। IT और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI) के क्षेत्र से जुड़े जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। आयात-निर्यात जैसे व्यापार में तीव्रता आने के योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिक लाभ की अपेक्षा में व्यवहारिक गलतियाँ आपको कारोबार में नुकसान दे सकती हैं। बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

समाधान: गुरुवार को हल्दी युक्त जल से केले को अर्घ्य दें। शनि स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation