☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मकर वार्षिक राशिफल | कैप्रीकॉर्न होरोस्कोप

DeepakDeepak

मकर राशिफल

Makara Rashi

मकर राशिफल

2024

मकर राशिफल | कैप्रीकॉर्न होरोस्कोप

Makara Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहेगी। राशि स्वामी शनि स्वग्रही रहेंगे इसके कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राहू आपको मानसिक परेशानियों से बचाने में मदद करेगा। गुरु चतुर्थ भाव में होकर आपके शरीर में वसा के स्तर को बढ़ा सकता है। खानपान की बुरी आदतों के कारण हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। मई 2024 के बाद गुरु जब राशि परिवर्तन करेंगे उसके बाद गुरु की दॄष्टि के फलस्वरूप सेहत को लेकर खतरा कम हो जायेगा। जून में शनि वक्री होंगे जिसके कारण नकारात्मक विचार आपको भीतर से परेशान कर सकते हैं। इसीलिये इस वर्ष आपको मेडिटेशन और योग आदि अवश्य करते रहना चाहिये।

आर्थिक स्थिति: राशि स्वामी के दितीय भाव में होने से आपकी जमापूँजी में वृद्धि होगी। जिसके कारण आप आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे। आपकी आय अचानक बढ़ सकती है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये आप लोन आदि भी ले सकते हैं। और इसमें आपको सफलता मिलेगी। मई माह के पहले आपको वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई-जून और सितम्बर माह आर्थिक निवेश के लिये बेहतरीन रहेगा। गुरु के पञ्चम भाव में आने के बाद आप म्युचुअल फण्ड और गोल्ड आदि में बड़ा निवेश कर लाभ कमा सकते हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत के चार महीने गुरु के चौथे भाव में रहने के कारण कफ से जुड़े रोग माता को परेशान करते रहेंगे। पिता का स्वास्थ्य इस वर्ष अच्छा रहेगा। सन्तान अपने करियर में सफलता के नये कीर्तिमान रच सकती है। वर्ष का पूर्वार्ध सन्तान के लिये काफी अच्छा रहेगा। वहीं जून के बाद समाज में आपका यश बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा उच्च पद मिल सकता है। आपके सहयोगी आपका काफी ध्यान रखेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। राहू के प्रभाव से आपके घर की कई समस्याओं का निवारण हो जायेगा।

प्रणय जीवन: वर्ष के पूर्वार्ध में प्रेमीजन विवाह के सूत्र में बन्ध सकते हैं। आप प्रेमीजन का काफी ध्यान रखेंगे। जून से सितम्बर के बीच आप किसी रोमान्टिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आपको साथी मिल सकता है। जनवरी से मार्च के बीच क्रोध के कारण आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे समय की अपेक्षा करेगा। अक्टूबर और दिसम्बर माह में जिन लोगों का तलाक हो गया वे दोबारा किसी रिश्ते में जुड़ सकते हैं।

शिक्षा और करियर: यह वर्ष शिक्षा के लिये बहुत ही अच्छा है। लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद ही सफलता दिख रही है। कारोबार में कुछ नयी रणनीति बना सकते हैं। विदेशों से होने वाला व्यापार लाभप्रद सिद्ध होगा। वर्ष के शुरुआती महीने करियर की दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धैर्यपूर्वक काम करें और उतावले विचारों से बचें। भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार बनायेंगे। इन्जीनियर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत ही अच्छा होगा। सम्पत्ति से धन लाभ होगा।

समाधान: प्रत्येक गुरुवार गाय को हल्दी युक्त रोटी खिलायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation