☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मीन वार्षिक राशिफल | पाइसीज़ होरोस्कोप

DeepakDeepak

मीन राशिफल

Meena Rashi

मीन राशिफल

2024

मीन राशिफल | पाइसीज़ होरोस्कोप

Meena Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मई 2024 से पहले का समय अच्छा रहेगा। शनि की साढ़े साती के प्रभाव से आपको आँखों और पैरों में समस्या होने की आशंका है। अचानक चोट लगने की सम्भावना बन रही है। काम को लेकर आपको तनाव होता रहेगा। राहू का राशिस्थ होना आपके लिये शुभ नहीं है। स्वयं को शान्त रखने के लिये आपको योग करना चाहिये। अप्रैल और जुलाई का महीना सेहत के लिये शुभ नहीं है। यदि आप बीमार पड़ते है तो आपको अपना विशेष ध्यान देना होगा। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक दॄष्टिकोण से यह वर्ष कुछ खास शुभ नहीं है। शनि की द्वादश भाव में स्थिति के कारण आपके खर्च बढ़ने की सम्भावना बन रही है। इसी तरह गुरु के द्वितीय भाव में होने के कारण आपको बचत में परेशानी होगी। लेकिन आपकी आय में निरन्तरता रहेगी क्योंकि एकादशेश शनि राशि स्वामी पर दॄष्टि डालेंगे। आप वाहन या किसी अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते है। जनवरी, जून और अगस्त माह आपके लिये शुभ रहेंगे। अक्टूबर से दिसम्बर के बीच का समय आर्थिक दॄष्टि से शुभ नहीं रहेगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत आपके परिवार के लिये अच्छी रहेगी। परिवार में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। आपके मित्रों की सन्ख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। घर में किसी अविवाहित सदस्य का विवाह हो सकता है। विशेष रूप से विवाह योग्य सन्तान के लिये वर्ष अच्छा है। आपके परामर्शकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे जुड़ना पसन्द करेंगे। मई 2024 में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद भाई-बहनो के हितों का ध्यान रखना होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आप प्रेम-सम्बन्धों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लेकिन प्रेम विवाह को लेकर वर्ष शुभ नहीं है। आपकी राशि से सातवें भाव पर स्थित केतु वैवाहिक जीवन में कुछ न कुछ असन्तोष देता रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु दूसरे भाव में रहेंगे जिसके कारण आप अपने जीवनसाथी से कुछ दूरी का भी अनुभव कर सकते हैं।

शिक्षा और करियर: यह वर्ष शिक्षा और करियर के दॄष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिये विशेष रूप लाभदायक होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर प्रगति से बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वर्ष के शुरुआती तीन महीने का समय आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। आप सरकारी योजनाओं का भी उत्तम लाभ ले सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति मिल सकती है। वर्ष मध्य में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपको जॉब में स्थान परिवर्तन की स्थितियाँ देखनी पड़ेंगी। वर्ष के अन्तिम तीन महीने सभी तरह के व्यवसाय और करियर के लिये शुभ रहेंगे।

समाधान: बुधवार को मछलियों को आटे की गोलियाँ बनाकर खिलायें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करते रहें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation