

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जून मास कैसा रहेगा -
इस माह गुरु का गोचर होगा जो कार्यक्षेत्र में आपकी अत्यधिक सहायता करेगा। उच्च शिक्षा के लिये अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। जून 8 को शुक्र गोचर के प्रभाव के कारण नयी सम्पत्ति में निवेश की योजना बनायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। स्पष्ट सम्वाद के कारण आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन में नये अनुभवों के लिये प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को करियर के नये विकल्प मिल सकते हैं।
महीने की शुरुआत में नया वाहन खरीद सकते हैं। लेकिन इस दौरान नकदी को लेकर परेशानियाँ होंगी। प्रथम दो सप्ताह के दौरान उधार धन देने से बचें। बुध की अनुकूलता के कारण यात्रा में सफलता मिलेगी। लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। सहकर्मियों पर अनावश्यक विश्वास न करें। मध्य जून के दौरान वेतन को लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है। महीने के अन्तिम सप्ताह के दौरान कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।