Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

मिथुन राशिफल जुलाई 2025 | जेमिनाइ जुलाई राशिफल

DeepakDeepak

मिथुन राशिफल

Mithuna Rashi

मिथुन राशिफल

जुलाई 2025

मिथुन राशिफल | जेमिनाइ राशिफल

Mithuna Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जुलाई मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक6,7,9,10,16,17,19,22,23,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,11,12,20,21,25,30,31

यदि कोई सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो इस महीने अनुकूल डील मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी से पूछकर निर्णय लेने से आपकी आधी समस्यायें हल हो जायेगी। नवविवाहित जोड़े घूमने के लिये जा सकते हैं। आप जैसा चाहेंगे परिस्थितियाँ उस तरफ मुड़ती हुयी प्रतीत होगी। अध्यात्मिक चिन्तन आपको जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेगा। नये उद्योग खोलना चाह रहे हैं तो यह माह शुभ रहेगा। आपको निर्णय लेने में कोई असुविधा नहीं होगी। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व सबके लिये उदाहरण बनकर उभरेगा। वकालत से जुड़े प्रोफेशनल्स को उत्तम सफलता मिल सकती है।

यदि आपको कोई विचार पसन्द नहीं है तो उस पर बहस करने के बजाय उससे दूरी बना लें। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। जुलाई 16 के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन आपको पारिवारिक परेशानियाँ बढ़ा सकता है। रिश्तों को निभाने के लिये आपको कई बार झुकना भी पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों की गलतियों के बावजूद आप उन्हे टोक नहीं पायेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। यदि आपने पुराने बिल को नहीं चुकाया है तो आपको अर्थदण्ड का भी सामना करना पड़ेगा।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation