

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: आपकी राशि इस वर्ष भी शनि की ढैया के प्रभाव में रहेगी। जिसके प्रभाव से कुछ पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालाँकि यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप अत्यन्त स्वस्थ रहेंगे। बवासीर और कब्ज के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान देना चाहिये। आर्थराइटिस और गाउट से सम्बन्धित रोग भी इस वर्ष अचानक से आपको परेशान कर सकते हैं। मार्च, जून और दिसम्बर माह सेहत को लेकर अधिक सुखद नहीं रहेगा।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आप नये प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये आर्थिक निर्णय अत्यन्त सटीक होंगे। वर्ष की शुरुआत में उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन आगमन के साथ ही अच्छी बचत के भी योग प्रबल हैं। नये घर की खरीदारी या निर्माण कराना चाहते हैं तो इस वर्ष कोई बाधा नहीं आयेगी। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। जून 2 से अक्टूबर 31 तक का समय आर्थिक रूप से शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर, दिसम्बर के बीच का समय बहुत अच्छा रहेगा।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। माता-पिता की आज्ञानुसार काम करना आपके लिये उचित होगा। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। जून 2 के बाद गुरु के राशि परिवर्तन के उपरान्त परिवार में कलह के बादल मंडरा सकते हैं। पैतृक व्यवहार और घर में बदलाव करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जून-जुलाई और नवम्बर में अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है।
प्रणय जीवन: अपने व्यवहार में विनम्रता का भाव बनाये रखें। जीवनसाथी आपसे कई बार शिकायतें कर सकता है। राहु आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा अविवाहित लोगों को ऊँचे प्रतिष्ठित परिवारों से विवाह के रिश्ते मिलने की सम्भावना रहेगी। सितम्बर महीने में जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको उन्हें खुश करने के लिये काफी कुछ बदलाव करने होंगे। निःसन्तान दम्पतियों को खुशखबरी मिल सकती है।
शिक्षा और करियर: कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विचारों में स्पष्टता रखें क्योंकि आप में गम्भीरता की कमी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। फिल्म जगत और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष अत्यन्त शुभ रहेगा। मार्च से जून तक का समय सुखद रहेगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय अच्छा रहने वाला है।
समाधान: गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ का पूजन करें तथा घी का दीपक जलायें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।