devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

तुला वार्षिक राशिफल | लिब्रा होरोस्कोप

DeepakDeepak

तुला राशिफल

Tula Rashi

तुला राशिफल

2026

तुला राशिफल | लिब्रा होरोस्कोप

Tula Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु वक्री रहेगा जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। जुलाई माह के दौरान बृहस्पति की छठे भाव में दृष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष अत्यन्त आवश्यक है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आर्थिक स्थिति: वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होगा। पुराने निवेश से आपको काफी बड़ा धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। फरवरी-अप्रैल में ऐसे कुछ मामले उभर भी सकते हैं। जून के बाद आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना है। राहु इस वर्ष आपके पञ्चम भाव में रहेगा जिसके कारण शेयर बाजार में अतिरिक्त निर्भरता आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में कई बार आपको नकदी की समस्या हो सकती है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको परिजनों के स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ बाहरी लोग आपके परिवार की एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे। आपकी भावनाओं को कई बार लोग नहीं समझ पायेंगे। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य और सहनशीलता दिखानी होगी। नये मित्र बनाने से आपको बचना चाहिये। सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको मार्च, अप्रैल और नवम्बर में प्रयास करना होगा। सम्पत्ति के मामलों को सावधानीपूर्वक सुलझा पायेंगे।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपके दाम्पत्य सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि से तीसरे भाव पर पड़ेगी जिसके कारण नये सम्बन्ध बन सकते हैं। राहु की स्थिति प्रेम सम्बन्धों में आपसी विश्वास को भी नुकसान पहुँचा सकती है। लेकिन आप काफी रोमान्टिक रहेंगे। राहु के कारण अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध की भी सम्भावना बन रही है। इसीलिये सम्बन्धों में पारदर्शिता निश्चित रखें। वर्ष के पहले पूर्वार्ध में प्रेमी जन के साथ बात-बात पर झगड़ा होते रहने से रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन वर्ष के अन्तिम दो महीने के दौरान गुरु के सिंह में जाने से रिश्ते सम्भल जायेंगे।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको करियर में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शनि आपको धैर्यवान रहने की प्रेरणा दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने व्यापार में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मार्च के बाद वेतन बढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। राहु की स्थिति आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में असफलता भी दे सकती है। आप अपने काम को लेकर समर्पित और निष्ठावान रहें। विदेशी माध्यमों से भी आपको लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। इस वर्ष जॉब और व्यापार को लेकर कई यात्रा करने की सम्भावना बन रही है। वर्ष के उत्तरार्ध में शनि के वक्री होने से कारोबार थोड़ा धीमा पड़ सकता है।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। कौओं को तेल मिश्रित रोटी खिलायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation