


जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान प्राप्त हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। शनि की दृष्टि आपकी राशि में होने से आलस्य का अनुभव करते रहेंगे। जीवनशैली में उतार-चढ़ाव के कारण शुगर जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आपकी राशि से दूसरे भाव पर गोचर कर रहे गुरु आपके आयुष्य की रक्षा करेंगे। जिसके कारण आप अत्यन्त संवेदनशील भी हो सकते हैं। किन्तु जून 2 के बाद कान में कुछ समस्या होने की सम्भावना अवश्य है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में कुछ कमी महसूस होगी। आपकी राशि जो की वित्त की राशि है, में बाधकेश शनि की दृष्टि जमापूँजी को नुकसान पहुँचा सकती है। वर्ष के मध्य में अत्यधिक धन लाभ होगा। बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। नयी सम्पत्ति लेते समय सावधानी रखें। आर्थिक कठिनाइयों से बचने के लिये इस वर्ष सावधानी पूर्वक क्रय-विक्रय करें।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। सामाजिक सम्बन्धों और गतिविधियों के कारण आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। बड़े भाई-बहन के जीवन में कुछ परेशानियाँ आने की आशंका है। रिश्तेदारों से आपको अत्यधिक सहायता प्राप्त होगी। मार्च-अप्रैल के महीने में कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। जुलाई और दिसम्बर के महीने में आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन अत्यन्त रोमान्टिक रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को आसानी से सुलझा लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिये नये आभूषण खरीद सकते हैं। जून माह में गुरु के कर्क राशि में प्रवेश के कारण वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। हालाँकि जुलाई से सितम्बर महीने में प्रेम सम्बन्धों को लेकर सतर्क रहना चाहिये। कठोर वाणी का प्रयोग करने से बचें। सुख की कुछ कमी महसूस हो सकती है।
शिक्षा और करियर: इस वर्ष विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वर्ष के शुरुआती कुछ महीने कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। मार्च से जून के बीच पदोन्नति भी हो सकती है। शनि की उत्तम स्थिति के कारण कृषि से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। अप्रैल के बाद करियर में बदलाव कर सकते हैं। अपनी योग्यता को माँझने का प्रयास करना हितकारी होगा। अक्टूबर 31 को गुरु के सिंह राशि में गोचर के बाद नयी नौकरी या व्यवसाय को अपनाने में सफलता मिलेगी।
समाधान: प्रत्येक माह की संक्रान्ति के दिन मन्दिर में घी का दान करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।