☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

वृश्चिक वार्षिक राशिफल | स्कॉर्पिओ होरोस्कोप

DeepakDeepak

वृश्चिक राशिफल

Vrishchika Rashi

वृश्चिक राशिफल

2024

वृश्चिक राशिफल | स्कॉर्पिओ होरोस्कोप

Vrishchika Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष शनि की ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। स्पाइन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिये यह वर्ष शुभ नहीं है। आहार शुद्धि पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। गुरु की छठे और पञ्चम भाव में दॄष्टि के कारण पेट में किसी रोग के विकसित होने की आशंका है। मई 2024 तक का समय सेहत के लिये बिल्कुल ठीक नहीं है। हालाँकि इसके बीच में राशि स्वामी मंगल जब मकर में होगा तब स्वास्थ्य में स्थिरता रहेगी। अपने वजन को किसी तरह से बढ़ने न दें। जुलाई के बाद का समय काफी शुभ रहेगा।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। शनि आपको रियल एस्टेट में अच्छी खासी सफलता देने वाले हैं। अचल सम्पत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। निवेश के माध्यम से आप बड़ा धन लाभ कमा सकते हैं। मई 2024 तक गुरु मेष में रहेंगे जिसके कारण आपको उधार देने और लेने से बचना चाहिये। पुरानी कुछ सेविंग्स आपको नुकसान से बचा सकती है। केतु के एकादश भाव में होने के कारण आय में कुछ अनिश्चितता रहने वाली है। अचानक धन-लाभ और धन-हानि भी हो सकती है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: पारिवारिक जीवन इस वर्ष आपके लिये शुभ रहेगा। आप अपने परिवार पर काफी ध्यान देंगे। माता-पिता आपका समर्थन करेंगे। हालाँकि मार्च माह पिता की सेहत के लिये ठीक नहीं है। नया घर बनवाने का प्लान कर सकते है। इसमें आपको सफलता मिलने की सम्भावना है। वर्ष की शुरुआत में आप परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चे गलत संगति की तरफ बढ़ सकते हैं। जुलाई के बाद का समय सन्तान के लिये शुभ रहेगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। मार्च और अगस्त माह में झगड़ों और बहसबाजी से आपको बचना चाहिये।

प्रणय जीवन: प्रेम-सम्बन्धों के दृष्टिकोण से वर्ष विशेष शुभ नहीं है। मन में असन्तुष्टि के भाव उभर के आ सकते हैं। राहू पञ्चम भाव पर प्रभाव डालते हुये आपकी लव लाइफ को अस्थिर करते रहेंगे। आप अपने प्रेमी से ऐसी अपेक्षा रख सकते हैं जो शायद व्यवहारिक ही न हों। वर्ष की शुरुआत में आपका प्रेमी आपके ऊपर विवाह को लेकर कुछ दबाव दे सकता है। अप्रैल से जून के बीच में झगड़ा या प्रेमीजन को शारीरिक समस्या हो सकती है। जुलाई से सितम्बर के बीच का समय वैवाहिक जीवन के लिये भी शुभ नहीं है। अक्टूबर के बाद विवाह के लिये स्थितियाँ शुभ नहीं है।

शिक्षा और करियर: करियर के दॄष्टिकोण से आप इस वर्ष काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। वैकल्पिक शिक्षा का बेहतरीन लाभ आपको करियर में मिलने वाला है। जो लोग जॉब के साथ पढाई करते हैं वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा रहेगा। छोटे बच्चे जरूर पढ़ाई से भ्रमित हो सकते हैं। आप अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य दूसरे विषयों की तरफ आकर्षित रहेंगे। जून-जुलाई के बाद शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार कार्य भी करा सकते हैं। बैंकिंग और एकाउन्ट्स क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष विशेष शुभ नहीं है।

समाधान: बुधवार को चीटियों को आटा और शक्कर डालें। प्रतिदिन घी का दीपक जलायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation