devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2027 यम द्वितीया का दिन और समय नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, भारत के लिए

DeepakDeepak

2027 यम द्वितीया

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें
नई दिल्ली, भारत
यम द्वितीया
31वाँ
अक्टूबर 2027
Sunday / रविवार
भगवान यमराज
Lord Yamaraj

यम द्वितीया पूजा मुहूर्त

यम द्वितीया रविवार, अक्टूबर 31, 2027 को
यम द्वितीया अपराह्न मुहूर्त - 01:11 पी एम से 03:24 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 13 मिनट्स
भाई दूज रविवार, अक्टूबर 31, 2027 को
द्वितीया तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 30, 2027 को 05:51 पी एम बजे
द्वितीया तिथि समाप्त - अक्टूबर 31, 2027 को 05:12 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में नई दिल्ली, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2027 यम द्वितीया

यम द्वितीया का पर्व कार्तिक माह की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। अधिकांशतः यम द्वितीया, दीवाली पूजा के दो दिन पश्चात ही आती है। यम द्वितीया के पावन पर्व पर मृत्यु के देवता, यमराज की पूजा-अर्चना की जाती है। यम देव सहित भगवान चित्रगुप्त तथा यमदूतों की पूजा भी यम द्वितीया के दिन की जाती है।

यम द्वितीया पूजन के लिये, अपराह्न काल सर्वाधिक उपयुक्त समय होता है। अपराह्न काल में यमराज पूजन से पूर्व, प्रातः काल के समय यमुना स्नान करने का सुझाव दिया जाता है। पूजन के उपरान्त, भगवान यम को अर्घ्य अवश्य देना चाहिये।

यम पूजा के अतिरिक्त, यह दिन भाई दूज के रूप में अत्यधिक लोकप्रिय है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक द्वितीया के दिन देवी यमुना ने अपने भ्राता यमराज को अपने घर पर भोजन कराया था। उसी समय से, इस दिन को यम द्वितीया के रूप में जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जो बहनें इस शुभ अवसर पर अपने भाइयों को भोजन कराती हैं, उन्हें अखण्ड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन बहनों के घर भोजन करने से भाइयों को दीर्घायु प्राप्त होती है। इसीलिये भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के लिये भोजन पकाती हैं तथा उन्हें अपने हाथों से भोजन ग्रहण कराती हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation