devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2016 शीतला सातम का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2016 शीतला सातम

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
शीतला सातम
23वाँ
अगस्त 2016
Tuesday / मंगलवार
देवी शीतला
Goddess Sheetala

शीतला सातम पूजा मुहूर्त

शीतला सातम मंगलवार, अगस्त 23, 2016 को
शीतला सातम पूजा मुहूर्त - 12:09 पी एम से 07:30 पी एम
अवधि - 07 घण्टे 21 मिनट्स
रांधण छठ सोमवार, अगस्त 22, 2016 को
सप्तमी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 23, 2016 को 12:09 पी एम बजे
सप्तमी तिथि समाप्त - अगस्त 24, 2016 को 09:47 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2016 शीतला सातम

शीतला सातम, गुजराती कैलेण्डर का एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण दिवस है। यह पर्व देवी शीतला को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, देवी शीतला अपने भक्तों एवं उनके कुटुम्ब की खसरा तथा चेचक जैसे रोगों से रक्षा करती हैं। इसीलिये, गुजरात में लोग देवी शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये शीतला सातम से सम्बन्धित अनुष्ठान करते हैं।

शीतला सातम के दिन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण परम्परा यह है कि, इस दिन परिवार में किसी भी प्रकार का भोजन नहीं पकाया जाता है। शीतला सातम के दिन ग्रहण किये जाने वाला भोजन शीतल अर्थात् ठण्डा तथा एक दिन पूर्व का बना हुआ अर्थात बासी होना चाहिये। इसीलिये अधिकांश गुजराती परिवार पिछले दिन ही विशेष भोजन तैयार करते हैं। जिस दिन शीतला सातम का भोजन तैयार किया जाता है, उसे रांधण छठ के नाम से जाना जाता है।

शीतला सातम की अवधारणा बासोड़ा एवं शीतला अष्टमी के पर्व के समान है, जिसे मुख्यतः उत्तर भारतीय राज्यों में होली के ठीक उपरान्त मनाया जाता है। शीतला सातम को शीतला सप्तमी एवं सीतला सातम भी कहा जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation