devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2024 रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस

DeepakDeepak

2024 रामलला प्रतिष्ठा दिवस

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
रामलला प्रतिष्ठा दिवस
22वाँ
जनवरी 2024
Monday / सोमवार
रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस
Ramalala Prana Pratishtha

रामलला प्रतिष्ठा दिवस

1वाँ रामलला प्रतिष्ठा दिवस समारोह

श्री रामलला मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस

श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान श्री राम दुनिया भर के हिन्दुओं के आराध्य हैं। त्रेतायुग में अयोध्या नरेश दशरथ जी के यहाँ अवतरित होकर श्रीरामचन्द्र जी ने मनुष्य रूप में लीला की। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिनका स्मरण करते ही उनकी नीलवर्ण वाली शार्ङ्ग धनुष धारण किये हुये अथवा उनके सुप्रसिद्ध राम दरबार की छवि सामने आ जाती है। किन्तु भगवान कृष्ण के मोहक बालस्वरूप की ही भाँति, भगवान श्रीरामचन्द्र जी का भी एक मनमोहक बालस्वरूप है। जो भगवान शिव एवं ब्रह्मऋषि काकभुशुण्डि के इष्टदेवता हैं।

श्री अयोध्या धाम में, भगवान श्रीराम के बालस्वरूप को रामलला के नाम से जाना जाता रहा है। भगवान रामलला का मन्दिर हजारों वर्षों से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में विद्यमान था। किन्तु सोलहवीं शताब्दी में विदेशी आक्रान्ता बाबर के द्वारा मन्दिर को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद से जन्मभूमि को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही है। लगभग 500 वर्ष बाद पुनः जन्मभूमि जहाँ माना जाता है कि, इसी स्थान पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, पुनः वहीं भव्य राममन्दिर का पुनर्निर्माण किया गया है।

काशी के विद्वान पण्डितों द्वारा पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम सम्वत 2080 तद्नुसार सोमवार, जनवरी 22, 2024 को श्री रामलला के पावन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के मध्य लगभग 84 सेकेण्ड का चयन किया गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि तथा अमृत सिद्धि जैसे योग इस मुहूर्त को और भी अधिक शुभ बनाते हैं। विश्व भर के करोड़ों सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा यह दिन एक दैवीय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दैवीय उत्सव की तैयारी न केवल अयोध्या धाम अपितु समूचे विश्व में की गयी है। सनातन धर्मी इस अवसर को दीपावली की तरह उत्साह एवं उल्लास से मना रहे हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation