☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

अन्नपूर्णा माता आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

अन्नपूर्णा माता की आरती

आरती श्री अन्नपूर्णा की माँ अन्नपूर्णा की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती अन्नपूर्णा माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

X

॥ श्री अन्नपूर्णा माता जी की आरती ॥

बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम।

जो नहीं ध्यावे तुम्हें अम्बिके,कहां उसे विश्राम।

अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारे,लेते होत सब काम॥

प्रलय युगान्तर और जन्मान्तर,कालान्तर तक नाम।

सुर सुरों की रचना करती,कहाँ कृष्ण कहाँ राम॥

चूमहि चरण चतुर चतुरानन,चारु चक्रधरश्याम।

चन्द्र चूड़ चन्द्रानन चाकर,शोभा लखहि ललाम॥

देवी देव दयनीय दशा में,दया दया तव नाम।

त्राहि-त्राहि शरणागत वत्सल,शरण रूप तव धाम॥

श्रीं, ह्रीं, श्रद्धा, श्रीं ऐं विद्या,श्रीं क्लीं कमल काम।

कान्तिभ्रांतिमयी कांति शांतिमयीवर देतु निष्काम॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation