☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

श्री देवीजी की आरती, जग जननी जय जय - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

श्रीदेवी जी की आरती

जग जननी जय जय दुर्गा माता की लोकप्रिय आरती में से एक है। देवी दुर्गा से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर इस आरती को गाया जाता है।

X

॥ श्रीदेवीजी की आरती ॥

जगजननी जय! जय!! (मा! जगजननी जय! जय!!)।

भयहारिणि, भवतारिणि, भवभामिनि जय! जय!!॥

जगजननी जय जय...

तू ही सत-चित-सुखमय शुद्ध ब्रह्मरूपा।

सत्य सनातन सुन्दर पर-शिव सुर-भूपा॥

जगजननी जय जय...

आदि अनादि अनामय अविचल अविनाशी।

अमल अनन्त अगोचर अज आनँदराशी॥

जगजननी जय जय...

अविकारी, अघहारी, अकल, कलाधारी।

कर्त्ता विधि, भर्त्ता हरि, हर सँहारकारी॥

जगजननी जय जय...

तू विधिवधू, रमा, तू उमा, महामाया।

मूल प्रकृति विद्या तू, तू जननी, जाया॥

जगजननी जय जय...

राम, कृष्ण तू, सीता, व्रजरानी राधा।

तू वांछाकल्पद्रुम, हारिणि सब बाधा॥

जगजननी जय जय...

दश विद्या, नव दुर्गा, नानाशस्त्रकरा।

अष्टमातृका, योगिनि, नव नव रूप धरा॥

जगजननी जय जय...

तू परधामनिवासिनि, महाविलासिनि तू।

तू ही श्मशानविहारिणि, ताण्डवलासिनि तू॥

जगजननी जय जय...

सुर-मुनि-मोहिनि सौम्या तू शोभाऽऽधारा।

विवसन विकट-सरुपा, प्रलयमयी धारा॥

जगजननी जय जय...

तू ही स्नेह-सुधामयि, तू अति गरलमना।

रत्नविभूषित तू ही, तू ही अस्थि-तना॥

जगजननी जय जय...

मूलाधारनिवासिनि, इह-पर-सिद्धिप्रदे।

कालातीता काली, कमला तू वरदे॥

जगजननी जय जय...

शक्ति शक्तिधर तू ही नित्य अभेदमयी।

भेदप्रदर्शिनि वाणी विमले! वेदत्रयी॥

जगजननी जय जय...

हम अति दीन दुखी मा! विपत-जाल घेरे।

हैं कपूत अति कपटी, पर बालक तेरे॥

जगजननी जय जय...

निज स्वभाववश जननी! दयादृष्टि कीजै।

करुणा कर करुणामयि! चरण-शरण दीजै॥

जगजननी जय जय...

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation