☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

भगवान नृसिंह आरती | आरती कीजै नरसिंह कुँवर की - हिन्दी गीतिकाव्य

DeepakDeepak

नृसिंह भगवान की आरती

आरती कीजै नरसिंह कुँवर की आरती भगवान नृसिंह को समर्पित है। यह भगवान नृसिंह की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती भगवान नृसिंह से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों विशेषतः नृसिंह जयन्ती पर गायी जाती है।

ॐ जय नरसिंह हरे भगवान नृसिंह की एक और लोकप्रिय आरती है।

॥ आरती श्री नृसिंह भगवान जी की ॥

आरती कीजै नरसिंह कुँवर की।वेद विमल यश गाऊँ मेरे प्रभुजी॥

पहली आरती प्रह्लाद उबारे।हिरणाकुश नख उदर विदारे॥

दूसरी आरती वामन सेवा।बलि के द्वार पधारे हरि देवा॥

तीसरी आरती ब्रह्म पधारे।सहसबाहु के भुजा उखारे॥

चौथी आरती असुर संहारे।भक्त विभीषण लंक पधारे॥

पाँचवीं आरती कंस पछारे।गोपी ग्वाल सखा प्रतिपाले॥

तुलसी को पत्र कण्ठ मणि हीरा।हरषि-निरखि गावें दास कबीरा॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation