☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

शारदा माता आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

शारदा माता की आरती

मैया शारदा तोरे दरबार आरती माँ शारदा की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती शारदा माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

॥ श्री शारदा माता जी की आरती ॥

भुवन विराजी शारदामहिमा अपरम्पार।

भक्तों के कल्याण कोधरो मात अवतार॥

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

नित गाऊँ मैयानित गाऊँ। x2

मैया शारदा तोरे दरबारआरती नित गाऊँ। x2

श्रद्धा को दीया प्रीत की बातीअसुअन तेल चढ़ाऊँ। x2

दर्श तोरे पाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

मन की माला आँख के मोतीभाव के फूल चढ़ाऊँ। x2

दर्श तोरे पाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

बल को भोग स्वांस दिन रातीकंधे से विनय सुनाऊँ। x2

दर्श तोरे पाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

तप को हार कर्ण को टीकाध्यान की ध्वजा चढ़ाऊँ। x2

दर्श तोरे पाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

माँ के भजन साधु सन्तन कोआरती रोज सुनाऊ। x2

दर्श तोरे पाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

सुमर-सुमर माँ के जस गावेचरनन शीश नवाऊँ। x2

दर्श तोरे पाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

मैया शारदा तोरे दरबारआरती नित गाऊँ। x2

मैया शारदा तोरे दरबार

आरती नित गाऊँ। x3

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation