☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

ॐ जय श्री श्याम हरे | श्याम बाबा आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

आरती श्री श्याम बाबा की

ॐ जय श्री श्याम हरे श्याम बाबा की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती श्री श्याम बाबा से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

X

॥ श्री खाटू श्यामजी की आरती ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत,अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

रतन जड़ित सिंहासन,सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो,कुण्डल श्रवण पड़े॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

गल पुष्पों की माला,सिर पर मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर,दीपक ज्योति जले॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

मोदक खीर चूरमा,सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत,सेवा नित्य करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

झांझ कटोरा और घड़ि़यावल,शंख मृदंग धुरे।

भक्त आरती गावे,जय-जयकार करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

जो ध्यावे फल पावे,सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से,श्री श्याम-श्याम उचरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

'श्री श्याम बिहारीजी' की आरती,जो कोई नर गावे।

कहत भक्त जन,मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

तन मन धन सब कुछ है तेरा,हो बाबा सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण,क्या लोग मेरा॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

जय श्री श्याम हरे,बाबा जी श्री श्याम हरे।

निज भक्तों के तुमने,पूरण काज करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation