*द्रिकपञ्चाङ्ग अपने उपयोगकर्ताओं के लिये निःशुल्क मेहन्दी रचनायें प्रदान करता है। उपयोगकर्ता इन्हें सहेज सकते हैं और अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। ये मेहन्दी रचनायें कॉपीराइट के तहत संरक्षित हैं। इनका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिये नहीं किया जाना चाहिये।
मेहन्दी एक पारम्परिक हिन्दु प्रथा है, जिसका अनुसरण भारत में वैदिक काल से किया जाता है। मेहन्दी का उल्लेख वैदिक अनुष्ठान की पुस्तकों में भी किया गया है। मेहन्दी को पश्चिमी देशों में हिना के नाम से जाना जाता है।
विवाह के समय मेहन्दी दुल्हन के श्रृंगार का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अङ्ग होती है। विवाहित स्त्रियाँ करवा चौथ, गणगौर, अहोई अष्टमी, हरियाली तीज, हरतालिका तीज, आखा तीज, भाई दूज, वट सावित्री (वट पूर्णिमा) तथा गौरी पूजा आदि त्यौहारों के अवसर पर मेहन्दी लगाती हैं।
मेहन्दी को मेहँदी एवं मेहंदी भी कहा जाता है।