दुर्गा गायत्री मन्त्र, देवी दुर्गा के सर्वाधिक लोकप्रिय मन्त्रों में से एक है। देव पूजन में, अधिकांश देवी-देवताओं की स्तुति उनके अपने गायत्री मन्त्र से की जाती है। देवी दुर्गा गायत्री मन्त्र भी सर्वाधिक लोकप्रिय मूल गायत्री मन्त्र का ही एक रूप है।
ॐ गिरिजायै च विद्महे शिवप्रियायै च धीमहि।
तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥
ॐ, जिनका जन्म पर्वत राज हिमालय की पुत्री के रूप में हुआ है, जो भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय हैं, जो दुर्गम नामक दैत्य का संहार करने वाली हैं, हम उन देवी माँ का ध्यान करते हैं। हे माँ दुर्गे! हमारी बुद्धि एवं मन को ज्ञान से प्रकाशित करें तथा हमें सन्मार्ग की ओर प्रेरित करें।