भगवान शिव हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय देवी-देवताओं में से एक हैं। इस पृष्ठ पर भगवान शिव के विभिन्न पवित्र मन्त्रों को सूचिबद्ध किया गया है। इन मन्त्रों का प्रयोग भगवान शिव के दैनिक पूजन, विशेष पूजन तथा रुद्राभिषेक सहित उनसे सम्बन्धित विभिन्न साधनाओं हेतु किया जाता है। भगवान शिव के अनन्त दिव्य मन्त्रों में से कुछ विशेष मन्त्रों को यहाँ संगृहीत किया गया है। प्रस्तुत मन्त्र संग्रह में भगवान शिव का मूल मन्त्र, शिव गायत्री मन्त्र, रुद्र गायत्री मन्त्र तथा शिवलिङ्ग पर अभिषेक करने हेतु आवश्यक शिव अभिषेक मन्त्र को भी सम्मिलित किया गया है।
मन्त्रों के साथ उनके संस्कृत बोल एवं वीडियो भी प्रदान किये गये हैं जिनके माध्यम से आप इन ऊर्जावान मन्त्रों का श्रवण कर सकते हैं।
ॐ नमः शिवाय॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि
तन्नः शिवः प्रचोदयात्॥
ॐ मृत्युञ्जय महादेव त्राहि मां शरणागतम्।
जन्म-मृत्यु-जरा-व्याधिपीडितं कर्मबन्धनैः॥
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्तये।
मह्यं मेधां प्रज्ञां प्रयच्छ स्वाहा॥
ॐ नमो नीलकण्ठाय।