विष्णु गायत्री मन्त्र, भगवान विष्णु के सर्वाधिक प्रचलित मन्त्रों में से एक है। पूजा में, अधिकांश देवी-देवताओं की स्तुति उनके अपने गायत्री मन्त्र से की जाती है। भगवान विष्णु गायत्री मन्त्र, सर्वाधिक प्रचलित गायत्री मन्त्र का एक अन्य रूप है।
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
ॐ, मैं भगवान विष्णु का ध्यान करता हूँ, हे भगवान वासुदेव, मुझे उच्च सद्बुद्धि प्रदान करो, हे भगवान विष्णु! मेरे मन को दिव्य तेज से प्रकाशित करो।