☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

कर्क साप्ताहिक राशिफल | कैंसर वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

कर्क राशिफल

Karka Rashi

कर्क राशिफल

रविवार, 02 जून - शनिवार, 08 जून, 2024

कर्क राशिफल | कैंसर होरोस्कोप

Karka Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: करियर को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मंगल आपकी राशि से दसवें स्थान पर भ्रमण करेंगे। जिसके कारण आप काफी गम्भीर होकर करियर पर विचार करने वाले हैं। योजना बनाकर किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। नयी तकनीक के प्रयोग को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। नौकरीपेशा लोग व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। अपने कौशल विकास को लेकर आप उपयोगी कदम उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। सोमवार से गुरुवार तक का समय शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पुरानी गलतियों के कारण कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। ऐसे में आपकी विश्वसनीयता घट सकती है। पिता की बातों से आप व्यथित होंगे। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक बहसबाजी हो सकती है। पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। इसीलिये अपनी खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। सप्ताहान्त में आप कुछ परेशान से हो सकते हैं।

समाधान: मंगलवार और शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation