☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मेष राशिफल जून 2024 | एरीज़ जून राशिफल

DeepakDeepak

मेष राशिफल

Mesha Rashi

मेष राशिफल

जून 2024

मेष राशिफल | एरीज़ राशिफल

Mesha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जून मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक3,4,7,8,15,17,24,25,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,6,12,19,20,28,29

इस माह आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं, किन्तु आप प्रबन्धन करने में सफल होंगे। माह की शुरुआत में ही राशि स्वामी मंगल आपकी राशि में प्रवेश करेगा, जिसके कारण आपकी कई सारी परेशानियों का निवारण मिल सकता है। व्यवसाय में जो रुकावट आपको देखने को मिल रही थी, उसमें गति देखने को मिलेगी। जिन लोगों को धन की समस्या के कारण काम में परेशानी हो रही थी, उनके लिये यह माह अनुकूल होकर धन लाभ के अवसर प्रदान करायेगा। माह के मध्य में बुध और सूर्य का मिथुन में प्रवेश आपके बन्द अवसरों को खोलने में विशेष रूप से सहायक होगा।

इस महीने आपको स्वयं के लिये समय निकालना होगा। मौसम में बदलाव के कारण कुछ समय बीमार भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में विकृत मनोभाव उत्पन्न हो सकते हैं। इसीलिये आपको काफी समझदारी से अपने रिश्तों को सम्भालने की आवश्यकता है। माह के अन्त में आपको काफी तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य ले लें। माइग्रेन के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation