☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

वृषभ राशिफल जून 2024 | टौरस जून राशिफल

DeepakDeepak

वृषभ राशिफल

Vrishabha Rashi

वृषभ राशिफल

जून 2024

वृषभ राशिफल | टौरस राशिफल

Vrishabha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जून मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक1,2,6,10,11,19,20,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,12,13,22,23,30

महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। मानसिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे छात्रों के लिये समय अनुकूल है। उच्च अधिकारी आपकी काफी मदद करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। प्रेमी जन आपकी काफी मदद करेगा। यदि आप प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा करना चाह रहे हैं तो यह माह इसके लिये अनुकूल है। 13 जून को बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिसके प्रभाव में धन सम्बन्धी रुके हुये कार्यों में तीव्रता देखने को मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आप अपने व्यक्तित्व में काफी बदलाव ला सकते हैं। जिसका लाभ आपको आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में देखने को मिलेगा।

इस माह दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर कुछ सावधान रहना चाहिये। वैवाहिक जीवन में तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। यद्यपि जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। अग्नि और लोहे के उपकरणों के प्रयोग में बेहद सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि आप विदेशी भूमि में रह रहे हैं तो यह माह आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। धार्मिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। करियर में व्यापक बदलाव आप कर सकते हैं। यह आपके लिये कितना लाभदायक और हानिकारक होगा इसका निर्णय इससे होगा की आप कितनी मेहनत से नयी शुरुआत करते हैं। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये महत्वपूर्ण होगा।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation