☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मकर वार्षिक राशिफल | कैप्रीकॉर्न होरोस्कोप

DeepakDeepak

मकर राशिफल

Makara Rashi

मकर राशिफल

2023

मकर राशिफल | कैप्रीकॉर्न होरोस्कोप

Makara Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2023 आपकी राशि के लिये कमजोर रहेगा। वर्ष के शुरुआती तीन महीने स्वास्थ्य के लिये अच्छे रहेंगे। साढ़े साती का प्रभाव आपके ऊपर बना रहेगा। यदि किसी तरह का उपचार आप ले रहे हैं तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और खानपान को लेकर सावधान रहें। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण घुटनों में दर्द और आर्थराइटीस के रोगियों को समस्या हो सकती है। जून से अक्टूबर के बीच सेहत की परेशानियों से जूझना पड़ेगा। हृदय रोगियों और मोटे लोगों को अपनी डाइट पर पूरा नियन्त्रण रखना चाहिये। 30 अक्टूबर के बाद राहु के मीन राशि में जाने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष जमा-पूँजी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में आपको काफी अच्छा आर्थिक लाभ मिल पायेगा। घर की सजावट पर आप काफी धन खर्च करेंगे। वर्ष के शुरुआती 4 महीने आपके लिये लाभकारी रहेंगे। सम्पत्ति में निवेश बहुत सुखद रहेगा। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से आपको बड़ा लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ अवसर को लेकर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। मई महीने से आपको रियल एस्टेट में निवेश करने से बचना चाहिये। शेयर मार्केट में निवेश करना हितकर होगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: शनि की दूसरे भाव में स्थिति के प्रभाव से आपको बड़ा लाभ होगा। परिवार के लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। अप्रैल से अक्टूबर के बीच बृहस्पति और राहु की निकटता आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती रहेगी। जनवरी से अप्रैल के बीच घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने का विचार बनायेंगे। वर्ष की शुरुआत में भाई-बहन के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपके सम्बन्ध बेहद मधुर रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

प्रणय जीवन: जिन लोगों का विवाह तय नहीं हुआ है वह जनवरी महीने में हो जायेगा। नये प्रेम सम्बन्धों में वासना का भाव अधिक रहेगा। जून-जुलाई के महीने में कोई पुराना रिश्ता खण्डित होने की आशंका है। इसीलिये इस बीच अपने रिश्ते सामान्य रखें। जीवनसाथी से कई विषयों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन आप फिर भी अपनी जिम्मेदारियों का भली-भाँति निर्वहन करेंगे। अगस्त से अक्टूबर महीने तक आपको दाम्पत्य सम्बन्ध में सावधानी रखनी चाहिये।

शिक्षा और करियर: यह वर्ष शिक्षा के लिये बहुत शानदार रहेगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधायें दूर होंगी। जिन लोगों की जॉब लम्बे समय से नहीं लग रही थी उनको इस वर्ष जॉब के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो आपके लिये यह वर्ष विशेष शुभ रहेगा। फरवरी से अप्रैल के बीच इन्टरव्यू में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जून महीने में शनि की वक्री स्थिति के कारण आपकी शिक्षा में समस्या होगी। कारोबारियों को फण्ड की कमी के कारण कुछ प्रोजेक्ट्स को लम्बित करना पड़ सकता है। नवम्बर महीने के बाद आपको विदेशों में जॉब के और कारोबार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

समाधान: शनिवार को पीपल के वृक्ष को जल चढ़ायें और शाम को सरसों के तेल का दीपक लगायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation