☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

-0051 विशु | विषु कानी का दिन कोलंबस, Ohio, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

-0051 मलयालम नव वर्ष

कोलंबस, संयुक्त राज्य अमेरिका
मलयालम नव वर्ष
17वाँ
मार्च -0051
Wednesday / बुधवार
विषु कानी पूजा
Vishu Kani

मलयालम नव वर्ष

विषु कानी बुधवार, मार्च 17, -0051 को
विषु कानी के दिन संक्रान्ति का क्षण - मार्च 16 को 07:59 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में कोलंबस, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

-0051 विशु | विषु कानी | मलयालम नव वर्ष

भारत के केरल राज्य में, मेष संक्रान्ति को विषु पर्व के रूप में मनाया जाता है। विषु को पारम्परिक रूप से मलयालम कैलेण्डर में नव वर्ष के रूप में नहीं मनाया जाता है। मलयालम कैलेण्डर में, चिंगम माह के प्रथम दिवस पर नव वर्ष आरम्भ होता है। हालाँकि, मालाबार क्षेत्र के निवासी विषु को ज्योतिषीय नववर्ष मानते हैं।

केरल के सभी भागों में विषु उत्सव अत्यधिक उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाता है। विषु पर्व के अवसर पर किये जाने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुष्ठान विषुक्कणी है। विषुक्कणी का अर्थ है, विषु के दिन उषाकाल में सर्वाधिक शुभः वस्तु के दर्शन करना, जिसके प्रभाव से वर्ष पर्यन्त सुखः व सौभाग्य बना रहता है।

विषु उत्सव का एक अन्य अनुष्ठान विषुकैनीट्टम है। विषुकैनीट्टम का अर्थ है, परिवार के वृद्धजनों द्वारा बच्चों, सेवकों तथा किरायेदारों को उपहारस्वरूप धन देना।

विषु के दिन सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाता है। इस भोज में नमकीन, मीठे, खट्टे तथा कड़वे व्यञ्जन समान मात्रा में सम्मिलित किये जाते है। विषु पर्व के इस भोज में दो विशेष व्यञ्जन भी अवश्य तैयार किये जाते हैं, जिनमें से एक वेप्पमपूरासम (नीम से निर्मित एक कड़वा व्यञ्जन) है तथा दूसरा मांगा पचड़ी (कच्चे आम की चटनी) है।

कुछ क्षेत्रों में विषु को मलयालम नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation