टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में Fairfield, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।
महावीर जयन्ती का पर्व जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा महावीर मुनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महावीर मुनि को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है। महावीर मुनि ने जैन धर्म के मूल सिद्धान्तों की स्थापना की थी। महावीर 24वें तथा अन्तिम जैन मुनि थे।
महावीर का जन्म, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। महावीर का जन्म 599 ई.पू. में हुआ था तथा वह 527 ई.पू. में 72 वर्ष की आयु में अन्तर्धान हो गये थे। महावीर का जन्म, बिहार राज्य में वैशाली जिले में स्थित कुण्डलग्राम नामक स्थान पर हुआ था।