☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

2026 स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का दिन Fairfield, Connecticut, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2026 स्वामी विवेकानन्द जयन्ती

Fairfield, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्वामी विवेकानन्द जयन्ती
9वाँ*
जनवरी 2026
Friday / शुक्रवार
स्वामी विवेकानन्द
Swami Vivekanand Ji

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समय

स्वामी विवेकानन्द की 163वाँ जन्म वर्षगाँठ
स्वामी विवेकानन्द जयन्ती शुक्रवार, जनवरी 9, 2026 को
सप्तमी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 08, 2026 को 20:35 बजे
सप्तमी तिथि समाप्त - जनवरी 09, 2026 को 21:53 बजे
* हिन्दु सम्वत कैलेण्डर के अनुसार विवेकानन्द जयन्ती का दिन
* अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार 12 जनवरी

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में Fairfield, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती 2026

स्वामी विवेकानन्द (1863-1902 ई.) एक हिन्दु सन्यासी एवं भारत के देशभक्त सन्त थे। अँग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार, उनका जन्म जनवरी 12, 1863 को कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली परिवार में हुआ था। हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार पौष पूर्णिमा के सात दिवस उपरान्त कृष्ण पक्ष सप्तमी को विवेकानन्द जी का जन्म हुआ था। उनका जन्मदिवस हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार भी मनाया जाता है तथा इस दिन को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के रूप में जाना जाता है। जयन्ती का दिन हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित होने कारण रबीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती तथा महात्मा गाँधी जयन्ती के समान ग्रेगोरियन कैलेण्डर में विवेकानन्द जयन्ती हेतु कोई निश्चित दिन नहीं होता है।

भारत सरकार ने स्वामी विवेकानन्द की जन्म तिथि को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसीलिये, 1985 से भारत का राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष जनवरी 12, को मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानन्द आधुनिक हिन्दु सन्त थे तथा हिन्दु धर्म के वेदान्त दर्शन के अनुयायी थे। वह रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। स्वामी जी ने बेलुड़ मठ, रामकृष्ण मठ तथा रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation