☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

2025 में गजच्छाया योग पितृ पक्ष के दौरान कोलंबस, Indiana, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2025 गजच्छाया योग

गजच्छाया योग का समय


2025 में गजच्छाया योग नहीं है।

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में कोलंबस, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2025 गजच्छया योग

गजच्छाया योग का निर्माण प्रत्येक वर्ष नहीं होता है, परन्तु गजच्छया योग, सदैव पितृ पक्ष के समय ही निर्मित होता है तथा इसे श्राद्ध कर्म एवं दान-पुण्य आदि गतिविधियों के लिये अत्यधिक शुभ माना जाता है।

सूर्य, वर्ष में एक बार हस्त नक्षत्र से गोचर करता है तथा अधिकांशतः पितृ पक्ष के समय ही ऐसा होता है। पितृ पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर, जिस समय सूर्य हस्त नक्षत्र में तथा चन्द्रमा मघा नक्षत्र में होता है, तो इस संयोग को गजच्छया योग के रूप में जाना जाता है।

इसी प्रकार, पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर, जिस समय सूर्य हस्त नक्षत्र में तथा चन्द्रमा भी हस्त नक्षत्र में होता है, तो इस संयोग को गजच्छया योग के रूप में जाना जाता है। इसीलिये, पितृ पक्ष की समयावधि में एक अथवा दो गजच्छया योग भी हो सकते हैं। यह शुभ संयोग त्रयोदशी तिथि अथवा अमावस्या तिथि को निर्मित होता है।

गजच्छया योग दिन के समय होने पर उपयोगी होता है तथा रात्रिकाल में इस योग का कोई महत्व नहीं होता है। हालाँकि, हम गजच्छाया योग के समय को, दिन अथवा रात्रि का विचार किये बिना सूचीबद्ध करते हैं।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation