devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 क्रान्ति साम्य दोष लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2026 महापात दोष

महापात दोष

योग ◀▶
प्रारम्भ 
समाप्त ◀▶
व्यतिपात योग
जनवरी 12, 2026, सोमवार को 10:45 ए एम बजे
जनवरी 12, 2026, सोमवार को 4:58 पी एम बजे
वैधृति योग
जनवरी 25, 2026, रविवार को 10:52 पी एम बजे
जनवरी 26, 2026, सोमवार को 03:24 ए एम बजे
व्यतिपात योग
फरवरी 7, 2026, शनिवार को 08:07 ए एम बजे
फरवरी 7, 2026, शनिवार को 12:47 पी एम बजे
वैधृति योग
फरवरी 20, 2026, शुक्रवार को 6:39 पी एम बजे
फरवरी 20, 2026, शुक्रवार को 10:25 पी एम बजे
व्यतिपात योग
मार्च 5, 2026, बृहस्पतिवार को 01:35 ए एम बजे
मार्च 5, 2026, बृहस्पतिवार को 05:29 ए एम बजे
व्यतिपात योग
मार्च 30, 2026, सोमवार को 6:56 पी एम बजे
मार्च 30, 2026, सोमवार को 10:44 पी एम बजे
वैधृति योग
अप्रैल 13, 2026, सोमवार को 11:43 ए एम बजे
अप्रैल 13, 2026, सोमवार को 3:36 पी एम बजे
व्यतिपात योग
अप्रैल 25, 2026, शनिवार को 10:26 ए एम बजे
अप्रैल 25, 2026, शनिवार को 2:36 पी एम बजे
वैधृति योग
मई 9, 2026, शनिवार को 06:24 ए एम बजे
मई 9, 2026, शनिवार को 11:22 ए एम बजे
व्यतिपात योग
मई 21, 2026, बृहस्पतिवार को 07:39 ए एम बजे
मई 21, 2026, बृहस्पतिवार को 12:39 पी एम बजे
वैधृति योग
जून 4, 2026, बृहस्पतिवार को 05:39 ए एम बजे
जून 4, 2026, बृहस्पतिवार को 12:25 पी एम बजे
व्यतिपात योग
जून 16, 2026, मंगलवार को 10:24 पी एम बजे
जून 17, 2026, बुधवार को 04:30 ए एम बजे
वैधृति योग
जून 25, 2026, बृहस्पतिवार को 5:46 पी एम बजे
जून 26, 2026, शुक्रवार को 01:19 ए एम बजे
व्यतिपात योग
जुलाई 9, 2026, बृहस्पतिवार को 6:23 पी एम बजे
जुलाई 9, 2026, बृहस्पतिवार को 11:57 पी एम बजे
वैधृति योग
जुलाई 22, 2026, बुधवार को 03:36 ए एम बजे
जुलाई 22, 2026, बुधवार को 09:21 ए एम बजे
व्यतिपात योग
अगस्त 4, 2026, मंगलवार को 10:40 पी एम बजे
अगस्त 5, 2026, बुधवार को 03:07 ए एम बजे
वैधृति योग
अगस्त 17, 2026, सोमवार को 01:24 ए एम बजे
अगस्त 17, 2026, सोमवार को 05:45 ए एम बजे
व्यतिपात योग
अगस्त 30, 2026, रविवार को 5:52 पी एम बजे
अगस्त 30, 2026, रविवार को 9:43 पी एम बजे
वैधृति योग
सितम्बर 11, 2026, शुक्रवार को 9:31 पी एम बजे
सितम्बर 12, 2026, शनिवार को 01:16 ए एम बजे
व्यतिपात योग
सितम्बर 25, 2026, शुक्रवार को 12:01 पी एम बजे
सितम्बर 25, 2026, शुक्रवार को 3:45 पी एम बजे
वैधृति योग
अक्टूबर 7, 2026, बुधवार को 3:48 पी एम बजे
अक्टूबर 7, 2026, बुधवार को 7:32 पी एम बजे
व्यतिपात योग
अक्टूबर 21, 2026, बुधवार को 05:29 ए एम बजे
अक्टूबर 21, 2026, बुधवार को 09:43 ए एम बजे
वैधृति योग
नवम्बर 2, 2026, सोमवार को 06:50 ए एम बजे
नवम्बर 2, 2026, सोमवार को 11:04 ए एम बजे
व्यतिपात योग
नवम्बर 15, 2026, रविवार को 8:16 पी एम बजे
नवम्बर 16, 2026, सोमवार को 01:47 ए एम बजे
वैधृति योग
नवम्बर 28, 2026, शनिवार को 04:50 ए एम बजे
नवम्बर 28, 2026, शनिवार को 10:09 ए एम बजे
व्यतिपात योग
दिसम्बर 11, 2026, शुक्रवार को 8:35 पी एम बजे
दिसम्बर 12, 2026, शनिवार को 04:13 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

महापात योग

यहाँ पर दिया गया क्रान्तिसाम्य का प्रारम्भ-समाप्तिकाल महापात गणित द्वारा स्पष्ट किया गया है। यह सर्वथा सूक्ष्म है। विवाहादि मुहूर्तों में इसी सूक्ष्म क्रान्तिसाम्य के काल को वर्जित किया गया है।

मुहूर्त शास्त्र में इस महादोष को अपरिहार्य माना गया है, अर्थात क्रान्तिसाम्य दोष सर्व मांगलिक कार्यों में सर्व स्थान पर वर्जित ही माना गया है, यह सदैव त्याज्य ही है। इसको क्रान्तिसाम्य दोष, महाकाल, रविन्दूक्रान्तिसाम्य, महावैधृति, एवं महाव्यतिपात या महापात नाम से जाना जाता है।

स्थूल प्रकार से क्रान्तिसाम्य दोष- यहाँ निम्नान्कित चक्र में सूर्य एवं चन्द्रमाँ की सायन राशियाँ जब आमने-सामने रेखा पर स्थित होती है, तो क्रान्तिसाम्य दोष होने की सम्भावना बनती है, जैसे मेष-सिंह, वृषभ-मकर, मिथुन-धनु, कर्क-वृश्चिक, कन्या-मीन, एवं तुला-कुम्भ राशि में सायन सूर्य-चन्द्रमाँ आमने-सामने आने से क्रान्तिसाम्य होने की सम्भावना होगी लेकिन ध्यान रहे यह क्रान्तिसाम्य दोष सर्वथा स्थूल कहलाएगा।

यहाँ पर जो समय और दिनाँक के अनुसार क्रान्तिसाम्य दोष दिया गया है, वही सर्वदा सूक्ष्म है। जब तक प्रारम्भ और समाप्तिकाल का यहाँ पर समय दिया है मुहूर्त में उतना ही समय त्यागना चाहिए। पञ्चाङ्ग के 27 योगों में से जो वैघृति और व्यतिपात आते हैं, उन दैनिक योगों में यह वैघृति महापात और व्यतिपात महापात पूर्णतया भिन्न ही है।

महागणित द्वारा आनयन के बाद ही क्रान्तिसाम्य दोष मानना चाहिए, जो यहाँ गणित के द्वारा दिया गया है, अन्यथा नहीं।

क्रान्तिसाम्य दोष से सम्पूर्ण दिन में पड़ने वाले तिथि, नक्षत्रादि प्रभावित नहीं रहते, बल्कि जितना समय यहाँ पर गणना करके दिया गया है, उतना ही समय मुहूर्त में या किसी शुभ समय में त्यागना है।

ग्रहण के समान इन क्रान्तिसाम्य दोष का गणित भी श्रमसाध्य है, और माना गया है कि इनके कर्मकाल में जप-तप, मन्त्र-तन्त्र आदि किया जा सकता है।

*क्रान्तिसाम्य दोष के बारे में हमारे धर्मशास्त्र निम्न प्रकार से कहते हैं-

आद्यन्तकालयोर्मध्यः कालो ज्ञेयोऽतिदारुणः।
प्रज्वलज्ज्वलनाकारः सर्वकर्मसु गर्हितः॥

एकायनगतं यावदर्केन्द्वोर्मण्डलान्तरम्।
सम्भवस्तावदेवास्य सर्वकर्मविनाशकृत्॥

अर्थात: पात के आरम्भ और अन्त के मध्य का काल, अत्यन्त दारुण काल होता है। यह काल अत्यन्त कठिन और सम्पूर्ण (शुभ) कार्यों में निन्दित है। इसका स्वरुप वेदिप्यमान अग्नि के तुल्य है। इसलिए इसमें किये गए सम्पूर्ण कर्म जलकर भस्मीभूत हो जाते है। अतः इस काल में कोई शुभ कर्म नहीं करना चाहिए। सूर्य और चन्द्र के बिम्बों के किसी एक प्रदेश की क्रान्ति जितने काल तक तुल्य रहती है उतने काल तक सम्पूर्ण शुभ कर्मों के नाश करने वाले पात की स्थिति रहती है।

स्नानदानजपश्राद्धव्रतहोमादिकर्मभिः।
प्राप्यते सुमहच्छ्रेयस्तत् कालज्ञानतस्तथा॥

अर्थात: उस (पात) काल में स्नान, दान, जप, श्राद्ध, एवं अभीष्ट देवता की आराधना और होम आदि धर्म क्रिया करने से अत्यन्त पुण्य प्राप्त होता है। उस काल के जानने वाले (ज्योतिषी) को स्नान, दान आदि के तुल्य पुण्य स्वतः ही प्राप्त हो जाता है।

स्वड्गाहतो अग्निना दग्धो, नागदूष्टोऽपि जवति।
क्रान्ति साम्य कृतोद्वाहो, म्रियते नात्र संशयः॥

अर्थात: अस्त्र-शस्त्र या तलवार से घायल, जहर से व्याप्त, साँप से डसा हुआ मानवी उपचारों से बच सकता है, अपितु क्रान्तिसाम्य महापात में किया हुआ मांगलिक कार्य या विवाह से स्त्री-पुरुष नहीं बच सकते- जीवित नहीं रहते।

क्रान्तिसाम्ये चे कन्याया यदि पाणिग्रहो भवेत्।
कन्या वैद्यव्यतां याति ईशस्य दुहिता यदि॥

अर्थात: क्रान्तिसाम्य महापात में विवाहित कन्या विधवा होती है। यदि वह कन्या महादेवजी की पुत्री भी है तो विधवा होती है।

भुविपतति जनानां मङ्गलेध्वंसनाय।
गुणगण शतसंधै रप्य वायोरग्निः वार्योग्नि कोपः॥

अर्थात: सूर्य-चन्द्र के क्रान्ति योग से उत्पन्न हुए महापात अग्नि ज्वालारूपी पृथ्वी के ऊपर अग्नि को फैला कर- मानव निर्मित शुभ मांगलिक कार्यों का नाश करवाने वाला है, महापात सैकड़ों उपचार के बाद भी शान्त नहीं होता।

इस महापात का पूर्ण वर्णन-गणित हमारे करणग्रंथों, ग्रहलाघव, सूर्यसिद्धान्त, सिद्धान्त शिरोमणि, केतकी, करण कुतूहल, आदि अनेक ग्रंथों में दिया गया है।

यदि इस योग में बच्चे का जन्म भी होता है तो इस योग की शान्ति भी गौमुख सहित करवानी चाहिए। यह योग ग्रहण से भी अधिक अशुभफल देने वाला माना गया है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation