जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: इस सप्ताह मान-सम्मान के साथ उत्तम आर्थिक लाभ का आनन्द लेंगे। शिक्षा और परिवार के लिये सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं। जॉब इन्टरव्यू में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यवसाय के लिये लोन लेने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। सोमवार से गुरुवार तक समय शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह के प्रारम्भिक दिनों में बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। आपको किसी की गारण्टी नहीं लेनी चाहिये। आपका मन किसी आशंका को लेकर विचलित हो सकता है। स्वयं को बड़ा दिखाने के चक्कर में किसी का अपमान न करें। नींद में कमी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दूसरों पर अधिक निर्भर रहना उचित नहीं है। अकारण कार्यों में समय व्यर्थ न करें। जोड़ों में दर्द और गैस की समस्या से परेशान रहेंगे। रविवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं है।
समाधान: किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र दान अवश्य करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।