जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: यदि कोई आपसे सहायता की अपेक्षा रखता है तो दिल खोलकर उसकी मदद करेंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। नये प्रेम सम्बन्ध पल्लवित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी धन खर्च करने वाले हैं। मैन्यूफैक्चचरिंग से जुड़े कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आपकी सूझबूझ की सब प्रशंसा करेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होने के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपके मन में श्रद्धा का भाव बढ़ेगा। बुधवार और गुरुवार बहुत शुभ दिन सिद्ध होंगे।
अशुभ राशिफल: किसी विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाने से बचें। बदलते मौसम के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हमेशा मृदुल व विनम्र बने रहें। कठोर व्यवहार के कारण कुछ लोगों की नजर में आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी इच्छाओं पर नियन्त्रण रखें। आपको मन स्थिर रखने में थोड़ी मुश्किल होगी। अच्छे परिणाम के लिये आपको एकाग्रता रखनी बेहद जरूरी है। अपनी गलतियों के लिये क्षमा अवश्य माँग लें। कब्ज की समस्या से बचने के लिये हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। व्यापार में डील करते समय अधिक कठोर न हों। सप्ताहान्त थोड़ा कमजोर हो सकता है।
समाधान: किसी जरूरतमन्द व्यक्ति को जूते या चप्पल दान करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।