लीलाधर भगवान श्री विष्णु समय-समय पर सृष्टि के कल्याण हेतु नाना प्रकार के रूप धारण करते रहते हैं। भगवान विष्णु के प्रमुख दस रूपों को धर्मग्रन्थों में दशावतार के नाम से वर्णित किया गया है। धर्मग्रन्थों के अनुसार दशावतारों में से एक कल्कि अवतार वर्तमान कलयुग के अन्त में प्रकट होने वाले हैं।
भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतारों की सूचि और उनकी जयन्ती के दिन इस पृष्ठ पर बताये गये हैं। इस पृष्ठ से आप सभी अवतारों के विषय में रोचक जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रलयपयोधिजले धृतवानसि वेदम्। विहितवहित्रचरित्रमखेदम्॥ केशव धृतमीनशरीर जय जगदीश हरे॥१॥ उपरोक्त श्री विष्णु दशावतार स्तोत्रम् भगवान विष्णु के दशावतारों को समर्पित अत्यन्त मधुर एवं प्रभावशाली स्तोत्रम् है। इसका पाठ करने से भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों की कृपा प्राप्त होती है।