devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2366 बलि पूजा का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2366 बलि पूजा

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
बलि पूजा
3वाँ
नवम्बर 2366
Thursday / गुरुवार
दानव राजा बलि और विन्ध्यावली की 5 रँगों वाली छवि
Bali Puja

बलि प्रतिपदा मुहूर्त

बलि प्रतिपदा बृहस्पतिवार, नवम्बर 3, 2366 को
बलि पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त - 03:48 पी एम से 05:57 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 08 मिनट्स
गोवर्धन पूजा बृहस्पतिवार, नवम्बर 3, 2366 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 03, 2366 को 02:22 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - नवम्बर 04, 2366 को 10:51 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2366 बलि प्रतिपदा

बलि पूजा को बलि प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है और यह पूजा कार्तिक प्रतिपदा के दिन की जाती है जो कि दीवाली पूजा के अगले दिन होती है। बलि पूजा और गोवर्धन पूजा एक ही दिन आते हैं। जहाँ गोवर्धन पूजा गिरिराज पर्वत और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है, तो वहीं बलि पूजा दानवों के राजा बलि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये की जाती है।

श्री विष्णु भगवान द्वारा दिये गये वरदान के कारण, दीवाली के दौरान भारत में दानव राजा बलि की भी पूजा की जाती है। श्री विष्णु भगवान के वामन अवतार से जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार, दानव राजा बलि को भगवान विष्णु ने पाताल लोक में धकेल दिया था। परन्तु, राजा बलि की उदारता के कारण, भगवान विष्णु ने उन्हें भूलोक (अर्थात पृथ्वी लोक) की यात्रा करने के लिये तीन दिन की अनुमति प्रदान की थी। ऐसी मान्यता है कि राजा बलि तीन दिनों तक पृथ्वी पर निवास करते हैं और इस अवसर पर राजा बलि अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार राजा बलि की छवि भवन या निवास स्थान के मध्य में उनकी पत्नी विन्ध्यावली के साथ बनानी चाहिये। छवि को पाँच अलग-अलग रँगों से विभूषित करना चाहिये। बलि पूजा के दौरान पाँच रंगों से विभूषित छवि की पूजा करनी चाहिये।

दक्षिण भारत में, ओणम उत्सव के दौरान राजा बलि की पूजा की जाती है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि ओणम की अवधारणा उत्तर भारत में बलि पूजा के समान ही है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation