☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

नवम्बर 08, 2022 के चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव | चन्द्र ग्रहण के प्रभाव का विश्लेषण

DeepakDeepak

चन्द्र ग्रहण का प्रभाव

नवम्बर 08, 2022 के चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभावLunar Eclipse

मेषमेष । एरीज़

अपने से बड़ों की बातों का निरादर न करें। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अध्यात्म में रुचि लेंगे। अगले तीन माह वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चूँकि ग्रहण आपकी ही राशि पर हो रहा है इसलिये आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। भावनात्मक निर्णय लेने में त्रुटि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ विवाद उभरने की सम्भावना बन रही है।

समाधान: शिव जी और देवी पार्वती की नित्य उपासना करें।

वृषभवृषभ । टौरस

कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली हैं। रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। बुरे स्वप्न आ सकते हैं। दिखावटी जीवनशैली के कारण आपके खर्च बढ़ सकते हैं। मन में उथल-पुथल के कारण आप डिप्रेशन जैसी स्थितियाँ महसूस कर सकते हैं। पेट में विकार उठने की सम्भावना है। किसी योग्य गुरु से दीक्षा लेने का संकल्प ले सकते हैं। शीघ्र ही विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।

समाधान: ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचें। कौओं को मीठे चावल खिलाना हितकर रहेगा।

मिथुनमिथुन । जेमिनाइ

आपकी राशि से एकादश भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा। कारोबार में नया निवेश मिलने के आसार बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों के सामने आपकी छवि सुधरेगी। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चिन्ता हो सकती है। विवादों का निपटारा हो सकता है। कान में पीड़ा हो सकती है। मित्रों पर किसी घटना के कारण सन्देह हो सकता है।

समाधान: महामृत्युञ्जय मन्त्र का जप आपको परेशानियों से मुक्त रखेगा।

कर्ककर्क । कैंसर

जॉब में आपकी जवाबदेही बढ़ने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके विरुद्ध लोग सक्रिय हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। बड़े कार्य आपके हाथ आ सकते हैं। बॉस आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विदेश यात्रा करने से बचें। समय का सदुपयोग करें। जमीन या नया मकान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सावधानीपूर्वक निवेश करना चाहिये।

समाधान: ग्रहण के बाद मिठाई का दान करने से अशुभ फलो में कमी आयेगी।

सिंहसिंह । लियो

चन्द्रग्रहण आपकी राशि से नवम अर्थात भाग्य भाव में लग रहा है जो आपके पिताजी के स्वास्थ्य की समस्याओं को बढ़ा सकता है। धैर्यवान होकर कार्य करें। सरकारी कार्यों में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका रहेगी। तकनीक शिक्षा में सफलता मिलने के योग प्रबल हैं। स्थायी सम्पत्ति सम्बन्धित मामले उलझ सकते हैं। धर्म-कर्म अथवा कुछ विशेष अनुष्ठानों में विशेष रुचि लेंगे। आपको जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं।

समाधान: गुरु मन्त्र का अधिकाधिक जप करना हितकर होगा। शिव जी को नित्य पीला चन्दन लगाये।

कन्याकन्या । वर्गो

उच्चाधिकार प्राप्त लोगों को क्लेश का सामना करना पड़ेगा। अचानक कोई शोक समाचार मिल सकता है। दान और धर्म से विमुख न हों। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नयी उपलब्धि मिल सकती है। लम्बी दूरी की यात्राओं से बचना चाहिये। स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट बढ़ सकता है। मन तनाव और आशंकाओं से घिरा हो सकता है। अपनी बचत का धन उधार देने से बचें।

समाधान: गुरु मन्त्र का अधिकाधिक जप करना हितकर होगा। शिव जी को नित्य पीला चन्दन लगाये।

तुलातुला । लिब्रा

चन्द्रग्रहण का प्रभाव मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी को सेहत सम्बन्धी परेशानी हो तो उसमें लापरवाही न करें। लेकिन पैसों के निवेश में गड़बड़ी हो सकती है। विवादों का निपटारा करने में सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदार नाराज हो सकते हैं। अवैध यौन सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी बनाये रखें। अहंकार के कारण आपका अपमान हो सकता है।

समाधान: ग्रहण समाप्त होने के बाद भोजन सामग्री व कपड़ों का दान करें।

वृश्चिकवृश्चिक । स्कॉर्पिओ

चन्द्रग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से षष्ठम् भाव पर पड़ने वाला है। ये ग्रहण आपको करियर में शानदार मौके मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत निर्मित होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिये। सेहत अच्छी रहेगी। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। अगले तीन सप्ताह आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये।

समाधान: चन्द्रमा के मूल मन्त्र ‘ओम सों सोमाय नम:’ का जप करें।

धनुधनु । सैजिटेरीयस

शेयर बाजार और वित्तीय मामलों में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में चाकू, सुई और धारदार वस्तुओं से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। उदर विकार बढ़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में संवादहीनता और गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका है। चन्द्रग्रहण सन्तान सम्बन्धी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। पुराने मामले दोबारा उलझ सकते हैं। पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

समाधान: अगले तीन माह तक हर मंगलवार और शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मकरमकर । कैप्रीकॉर्न

हृदय रोगियों को अगले तीन-महीने विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिये। धन हानि होने की आशंका रहेगी। उच्च पद की इच्छा और आकांक्षा रहेगी। अनावश्यक बातों को तूल न दें। सोचे हुए कार्य तय समय पर पूरे नहीं होंगे। परिवार में विवाद और कलह हो सकती है। घर के बुजुर्गों की बातों का सम्मान करें। माता का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है।

समाधान: भगवान शिव पर जलाभिषेक करने से कुछ राहत मिलेगी।

कुम्भकुम्भ । एक्वेरियस

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आवश्यक कार्य पूरे हो जायेंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। IT से जुड़े हुए कार्यों में विशेष उन्नति की सम्भावना है। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। यह समय नये अवसरों को पहचानने का है। नये व्यापारिक समझौतों के लिये समय उपयुक्त है। रुके हुए कार्य इस ग्रहण के प्रभाव से दोबारा शुरू हो सकते हैं। साधना करने वाले लोगों को सिद्धि मिल सकती है।

समाधान: हनुमान चालीसा का प्रतिदिन सुबह-शाम पाठ अवश्य करें।

मीनमीन । पाइसीज़

जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यर्थ के खर्चों से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दाँतों और आँखों में कुछ समस्या आ सकती है। परिजनों के व्यवहार से कुछ असंतुष्ट होंगे। गलत माध्यमों से धन कमाने की प्रवृत्ति नुकसानदेह होगी। किसी की गारंटी लेने से आपको बचना चाहिये।

समाधान: ग्रहण काल में यथासम्भव ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मन्त्र का जप करें।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation