उत्तर.
दैनिक पञ्चाङ्ग में सभी समय समाप्ति समय होते हैं। जब हम निम्नलिखित तथ्य सूचिबद्ध करते हैं
तिथि : चतुर्दशी - 14:15:52. इसका अर्थ है कि सूर्योदय के समय प्रचलित चतुर्दशी तिथि स्थानीय समय 14:15:52 पर समाप्त हो जायेगी। तदुपरान्त अगली तिथि अर्थात् अमावस्या या पूर्णिमा, कृष्ण या शुक्ल पक्ष के आधार पर आरम्भ होगी। इसी प्रकार -
नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद - 08:22:49 का अर्थ है कि सूर्योदय के समय प्रचलित उत्तर भाद्रपद नक्षत्र स्थानीय समय 08:22:49 पर समाप्त हो जायेगा।
योग : धृति - 09:09:07 का अर्थ है कि सूर्योदय के समय प्रचलित धृति योग स्थानीय समय 09:09:07 पर समाप्त हो जायेगा।
करण : बालव - 10:25:00 का अर्थ है कि सूर्योदय के समय प्रचलित प्रथम बालव करण स्थानीय समय 10:25:00 पर समाप्त हो जायेगा।
करण : कौलव - 23:39:38 का अर्थ है कि दूसरा कौलव करण, स्थानीय समय 23:39:38 पर समाप्त हो जायेगा।
चन्द्र राशि : सिंह - 12:53:55 का अर्थ है कि सूर्योदय के समय प्रचलित सिंह चन्द्र राशि स्थानीय समय 12:53:55 पर समाप्त हो जायेगी।
सूर्य राशि : कर्क - 18:38:59 का अर्थ है कि सूर्योदय के समय प्रचलित कर्क सूर्य राशि स्थानीय समय 18:38:59 पर समाप्त हो जायेगी। अन्य शब्दों में 18:38:59 पर संक्रान्ति होगी, अर्थात् सूर्य स्थानीय समय 18:38:59 पर अगली राशि सिंह में चला जायेगा।
अनेक पञ्चाङ्ग तिथि, नक्षत्र, योग एवं करण के लिये समाप्ति का समय दर्शाते हैं, किन्तु वे चन्द्र राशि एवं सूर्य राशि के लिये आरम्भ का समय दर्शाते हैं। द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम किसी भी भ्रम से बचने के लिये सभी पञ्चाङ्ग तत्वों के लिये समाप्ति समय को दर्शाता है।
प्रदान किये गये सभी समय एवं मुहूर्त चयन किये गये वर्तमान स्थान के लिये निर्धारित हैं। लागू होने पर डीएसटी (DST) को सभी स्थानों के लिये समायोजित किया गया है।