devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2014 श्री गोगा नवमी का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2014 श्री गोगा नवमी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री गोगा नवमी
18वाँ
अगस्त 2014
Monday / सोमवार
श्री गोगाजी महाराज
Shri Gogaji Maharaj

श्री गोगा नवमी का समय

श्री गोगा नवमी सोमवार, अगस्त 18, 2014 को
नवमी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 17, 2014 को 17:36 बजे
नवमी तिथि समाप्त - अगस्त 18, 2014 को 18:28 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2014 श्री गोगा नवमी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार जन्माष्टमी के अगले दिन गोगा नवमी मनायी जाती है। अतः पूर्णिमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की नवमी को गोगा नवमी कहा जाता है तथा अमान्त पञ्चाङ्ग में यह तिथि श्रावण मास के कृष्णपक्ष में आती है। यह पर्व श्री गोगाजी महाराज को समर्पित है, जो एक अत्यन्त प्रतिष्ठित लोक देवता हैं। भक्तगण उन्हें वीर गोगाजी, गुग्गा वीर, जाहिर वीर, राजा मण्डलिक तथा जाहर पीर आदि नामों से भी जानते हैं। वीर गोगाजी की माता का नाम श्री बाछल देवी था।

गोगा नवमी का पर्व मुख्यतः हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में मनाया जाता है। इन क्षेत्रों में लोकमान्यता के अनुसार गोगाजी को सर्पों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। एक अन्य मतानुसार वीर गोगाजी को गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक माना जाता है। गोगाजी महाराज को शौर्य, पराक्रम, वीरता, धर्म तथा उच्च जीवन आदर्शों का प्रतीक माना जाता है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नोहर उपखण्ड के अन्तर्गत गोगाजी के पावन धाम गोगामेड़ी मन्दिर में उनका दिव्य समाधि स्थल विद्यमान है। इस स्थान पर श्रावण शुक्ल पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तक विशाल एवं भव्य गोगामेड़ी मेला आयोजित होता है। यहाँ वीर गोगाजी की समाधि का दर्शन करने हिन्दु एवं मुस्लिम दोनों ही समुदायों के भक्त बड़ी सङ्ख्या में उपस्थित होते हैं।

राजस्थान एवं निकटवर्ती राज्यों के गाँवों में खेजड़ी के अधिकांश वृक्षों के नीचे गोगाजी की थान बनी होती हैं। इसीलिये इन क्षेत्रों में एक कहावत प्रचलित है कि - "गाँव गाँव गोगा नै, गाँव गाँव खेजड़ी।", जिसका अर्थ है कि प्रत्येक गाँव में खेजड़ी के वृक्ष एवं वीर गोगा जी मिल ही जाते हैं। इस कहावत से राजस्थान में वीर गोगाजी की लोकप्रियता का अनुमान हो जाता है।

मान्यताओं के अनुसार वीर गोगाजी को खीर एवं चूरमे का भोग अत्यन्त प्रिय है, अतः गोगा नवमी के दिन यथाशक्ति उन्हें खीर एवं चूरमे का नैवेद्य अर्पित करना चाहिये।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation