श्रावण माह
श्रावण मास में कोई भी दिन शून्य अर्थात् उपवास रहित नहीं होता। सावन माह की सभी तिथियाँ विनाश के देवता अर्थात् भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये, उपवास और तपस्या के लिये, अति उत्तम हैं। इस माह में सप्ताह के दिनों में उपवास रखने को भी उचित महत्त्व दिया जाता है।