devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 भोगी पण्डिगाई | भोगी पल्लू का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2017 भोगी पण्डिगाई

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
भोगी पण्डिगाई
13वाँ
जनवरी 2017
Friday / शुक्रवार
भोगी पण्डिगाई पर भोगी पल्लू अनुष्ठान
Bhogi Pallu

भोगी पण्डिगाई का समय

भोगी पण्डिगाई शुक्रवार, जनवरी 13, 2017 को
भोगी संक्रान्ति का क्षण - 06:20 पी एम
मकर संक्रान्ति शनिवार, जनवरी 14, 2017 को

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2017 भोगी | भोगी पण्डिगाई

आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तमिलनाडु में, संक्रान्ति को चार दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। चार दिनों के दौरान प्रत्येक दिन कुछ विशेष अनुष्ठानों का पालन किया जाता है, यह चार दिन निम्नलिखित नामों से जाने जाते हैं -

  • दिन 1 - भोगी, जिसे भोगी पण्डिगाई के नाम से भी जाना जाता है।
  • दिन 2 - मकर संक्रान्ति, आन्ध्र प्रदेश व तेलंगाना में पेड्डा पाण्डुगा तथा तमिलनाडु में पोंगल के रूप में जाना जाता है।
  • दिन 3 - आन्ध्र प्रदेश में कनुमा पाण्डुगा तथा तमिलनाडु में मट्टू पोंगल के रूप में जाना जाता है।
  • दिन 4 - आन्ध्र प्रदेश में मुक्कानुमा तथा तमिलनाडु में कानुम पोंगल के रूप में जाना जाता है।

भोगी चार दिवसीय संक्रान्ति उत्सव का प्रथम दिवस है तथा यह मुख्य मकर संक्रान्ति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। भोगी के दिन, लोग अपनी पुरानी अथवा अनुपयोगी वस्तुओं को त्याग देते हैं। भोगी के दिन लोग प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठते हैं तथा एक विशेष प्रकार का अलाव जलाते हैं। लकड़ी तथा अन्य ठोस ईंधन वस्तुओं से जले इस अलाव को भोगी मंटालू के रूप में जाना जाता है। घर की अनुपयोगी लकड़ी की वस्तुओं को भोगी अनुष्ठान के रूप में इस अग्नि में डाल दिया जाता है। इस अवसर पर लोग सुबह-सुबह पटाखे भी जलाते हैं।

भोगी पल्लू

आन्ध्र में अनेक तेलुगु परिवारों में, तीन से छह वर्षीय बच्चों पर बेर फल की वर्षा की जाती है जिसे रेगी पल्लू के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर बच्चे रँगबिरँगे वस्त्र धारण करते हैं, कन्यायें एक पारम्परिक पोशाक लंगा-वोनी धारण करती हैं। इस परम्परा के अन्तर्गत बच्चों पर रेगी पल्लू (बेर), सेनागलु (भिगोया और सूखा हुआ काला चना), गन्ने के टुकड़े, गुड़, फूल की पंखुड़ियाँ, तथा सिक्कों का मिश्रण कर बौछार की जाती है। यह माना जाता है कि, भोगी पल्लू का अनुष्ठान बच्चों को बुरी दृष्टि से बचाता है एवं उन्हें भौतिक सुखः व दीर्घायु प्रदान करता है।

रेगी पल्लू प्रथा के अतिरिक्त, बच्चों के लिये अरिसेलु अडुगुलु का भी आयोजन किया जाता है। अरिसेलु, चावल से बना एक प्रकार का मीठा व्यञ्जन है, जिसे भूमि पर रखा जाता है तथा छोटे बच्चों को उस पर चलाया जाता है। अरिसेलु अडुगुलु का आयोजन उन बच्चों के लिये किया जाता है, जो अपना पहला कदम चलना सीख रहे होते हैं।

भोगी पर्व के अवसर पर, भिन्न रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने घर और भवन के बाहर चमकीले रँगों से एक रँगीन एवं विशाल रंगोली बनाते हैं। अनेक परिवार अपने घर पर बोम्माला-कोलुवू प्रदर्शित करते हैं, जिसमें एक बहुस्तरीय मञ्च बनाकर उसपर विभिन्न देवी-देवताओं व मिटटी के खिलौनों को सजाया जाता है। भोगी दिवस के दिन घर पर विशेष प्रकार के मिष्ठान बनाये जाते हैं तथा परिवारों एवं मित्रों के मध्य वितरित किये जाते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation