devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1941 मकर संक्रान्ति कैलेण्डर लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1941 संक्रान्ति कैलेण्डर

संक्रान्ति का दिन 1

12th
जनवरी 1941
Sunday / रविवार
Lord Surya
1
पूर्णिमा
सूर्योदय जनवरी 12 को 07:00 बजे पर
सूर्योस्त जनवरी 12 को 17:02 बजे पर
लोहड़ी के दिन का पञ्चाङ्ग

संक्रान्ति का दिन 2

13th
जनवरी 1941
Monday / सोमवार
Lord Surya
2
प्रतिपदा
सूर्योदय जनवरी 13 को 07:00 बजे पर
सूर्योस्त जनवरी 13 को 17:03 बजे पर
मकर संक्रान्ति के दिन का पञ्चाङ्ग

संक्रान्ति का दिन 3

14th
जनवरी 1941
Tuesday / मंगलवार
Lord Surya
3
द्वितीया
सूर्योदय जनवरी 14 को 07:00 बजे पर
सूर्योस्त जनवरी 14 को 17:04 बजे पर
मट्टू पोंगल के दिन का पञ्चाङ्ग

संक्रान्ति का दिन 4

15th
जनवरी 1941
Wednesday / बुधवार
Lord Surya
4
तृतीया
सूर्योदय जनवरी 15 को 07:00 बजे पर
सूर्योस्त जनवरी 15 को 17:05 बजे पर
कानुम पोंगल के दिन का पञ्चाङ्ग

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1941 संक्रान्ति कैलेण्डर

मकर संक्रान्ति, भगवान सूर्य को समर्पित चार दिवसीय उत्सव है। मकर संक्रान्ति के अवसर पर किये जाने वाले सभी अनुष्ठान प्राकृतिक सन्साधनों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक होते हैं। ये प्राकृतिक सन्साधन पृथ्वी पर जीवन को सम्भव बनाते हैं। उत्तम फसल प्रदान करने तथा पशुधन के पोषण के लिये सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। पारम्परिक रूप से खेतों की जुताई में पशुओं, विशेषतः बैलों एवं साँड़ों के योगदान एवं महत्त्व के कारण उनकी पूजा की जाती है।

मकर संक्रान्ति सम्पूर्ण भारत में मनाई जाती है। उत्तर भारत में लोग मकर संक्रान्ति के दिन गङ्गा में पवित्र स्नान करते हैं। सहस्रों श्रद्धालु हरिद्वार, बनारस तथा प्रयागराज जैसे हिन्दु तीर्थ स्थानों पर गङ्गा में पवित्र स्नान करने के लिये आते हैं। मान्यताओं के अनुसार, संक्रान्ति पर गङ्गा में पवित्र स्नान करने से व्यक्ति द्वारा किये गये समस्त पाप धुल जाते हैं। मकर संक्रान्ति, कोलकाता के समीप आयोजित होने वाले गङ्गा सागर मेला का मुख्य स्नान दिवस भी है। सिख समुदाय के अनुयायी विशेषतः पंजाब और हरियाणा में, संक्रान्ति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाते हैं।

गुजरात में मकर संक्रान्ति को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। उत्तरायण गुजरात का एक महत्त्वपूर्ण त्यौहार है, जो दो दिनों तक चलता है। मकर संक्रान्ति का मुख्य दिन उत्तरायण के नाम से जाना जाता है तथा उत्तरायण के अगले दिन को वासी उत्तरायण अथवा बासी उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। यह दिन अत्यधिक शुभ माना जाता है जो कि भगवान सूर्य को समर्पित है।

तमिल नाडु में लोग मकर संक्रान्ति को पोंगल के रूप में मनाते हैं। पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है, परन्तु पोंगल उत्सव का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण दिन थाई पोंगल के नाम से जाना जाता है एवं यह मकर संक्रान्ति के दिन मनाया जाता है। थाई पोंगल के उपरान्त मट्टू पोंगल और कानुम पोंगल आते हैं। थाई पोंगल से पहले वाले दिन को भोगी के नाम से जाना जाता है।

तमिल नाडु के ही समान आन्ध्र प्रदेश में भी मकर संक्रान्ति चार दिनों तक मनाई जाती है। संक्रान्ति से पहले वाले दिन को भोगी पण्डिगाई के नाम से जाना जाता है। मुख्य संक्रान्ति के दिन को पेड्डा पाण्डुगा के नाम से जाना जाता है, जिसके पश्चात कनुमा पाण्डुगा और मुक्कनुमा नामक त्यौहार आते हैं।

केरल में, मकर संक्रान्ति पर सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आयोजन मकरविलक्कू होता है। विश्व प्रसिद्ध सबरीमाला अय्यप्पा मन्दिर में सायाह्नकाल के समय मकरविलक्कू प्रज्वलित कर संक्रान्ति मनाई जाती है। मकरविलक्कू एक कृत्रिम प्रकाश है, जो दूर पहाड़ी पर तीन बार प्रकाशित किया जाता है। सहस्रों भक्त मकरविलक्कू की प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि यह सबरीमाला पहाड़ियों पर दैवीय प्रकाश का प्रतीक है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation