☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

देवी भुवनेश्वरी - दस महाविद्या में चौथी देवी

DeepakDeepak

देवी भुवनेश्वरी

देवी भुवनेश्वरी

देवी भुवनेश्वरी दस महाविद्याओं में से चतुर्थ महाविद्या हैं। उन्हें सृष्टि देवी अर्थात सम्पूर्ण सृष्टि की अधिष्ठात्री के रूप में भी जाना जाता है, जो स्वयं सपूर्ण सृष्टि के रूप में विद्यमान हैं। अपने नाम के अनुरूप ही देवी भुवनेश्वरी समस्त लोकों की महारानी हैं तथा सम्पूर्ण सृष्टि पर शासन करने वाली हैं। वह विभिन्न लक्षणों में देवी त्रिपुर सुन्दरी के समान हैं।

Goddess Bhuvaneshvari
देवी भुवनेश्वरी

भुवनेश्वरी उत्पत्ति

देवी भुवनेश्वरी को आदि शक्ति के रूप में जाना जाता है, जो शक्ति के अति प्राचीन रूपों में से एक हैं। देवी भुवनेश्वरी के सगुण स्वरूप को देवी पार्वती के रूप में जाना जाता है।

भुवनेश्वरी स्वरूप वर्णन

देवी भुवनेश्वरी का स्वरूप देवी त्रिपुर सुन्दरी के समान है। देवी का वर्ण उगते सूर्य के समान है एवं वह अपने केशों में अर्धचन्द्र धारण करती हैं। देवी भुवनेश्वरी को चतुर्भुजधारी रूप में त्रिनेत्र धारण किये हुये दर्शाया जाता है। उनके दो हाथ अभय मुद्रा एवं वरद मुद्रा में हैं तथा शेष दो हाथों में देवी अंकुश एवं पाश (रस्सी का फन्दा) लिये रहती हैं।

भुवनेश्वरी साधना

भुवनेश्वरी साधना समस्त प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति हेतु की जाती है। सन्तान, धन, ज्ञान तथा सौभाग्य प्राप्ति हेतु देवी की आराधना की जाती है।

भुवनेश्वरी मूल मन्त्र

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं नमः॥

भुवनेश्वरी मन्त्रों की सूचि

भुवनेश्वरी यन्त्र

भुवनेश्वरी यन्त्र

भुवनेश्वरी अष्टोत्तर शतनामावली

देवी भुवनेश्वरी के 108 नाम

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation