devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

महाविद्या | 10 महाविद्या | देवी शक्ति के दस रूप

DeepakDeepak

दश महाविद्या

महाविद्या - देवी शक्ति के 10 रूप

हमारे प्राचीन धर्म ग्रन्थों में दस महाविद्याओं का उल्लेख है, जिनकी पूजा सभी प्रकार की शक्तियों की प्राप्ति हेतु की जाती है। महाविद्या पूजा को साधना के रूप में जाना जाता है, जिसके अन्तर्गत साधक देवी माँ को प्रसन्न करने एवं उनकी कृपा प्राप्ति हेतु, उनके किसी एक स्वरूप पर ध्यान केन्द्रित करता है। किसी भी साधना में यन्त्र एवं मन्त्र अत्यन्त प्रभावी माध्यम माने जाते हैं, जिनके द्वारा साधक अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है तथा साधना के उद्देश्य को पूर्ण कर सकता है।

हिन्दु धर्म में, प्रत्येक देवता हेतु कुछ विशिष्ट यन्त्र एवं मन्त्र निर्धारित होते हैं तथा उनका उपयोग देवता तक पहुँचने के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु, माध्यम के रूप में किया जाता है। प्रत्येक देवी की उनके यन्त्र के साथ निश्चित प्रक्रिया, चरणों एवं अनुष्ठानों के माध्यम से पूजा की जाती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation