devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

श्री रामदेव चालीसा - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

श्री रामदेव चालीसा

श्री रामदेव चालीसा एक भक्ति गीत है जो श्री रामदेव पर आधारित है। श्री रामदेव को समर्पित समारोह एवं पर्व पर कई लोग रामदेव चालीसा का पाठ करते हैं। श्री रामदेव को बाबा रामदेव, रामदेवजी, रामदेव पीर और रामशा पीर के नाम से भी जाना जाता है।

॥ दोहा ॥

श्री गुरु पद नमन करि, गिरा गनेश मनाय।

कथूं रामदेव विमल यश, सुने पाप विनशाय॥

द्वार केश से आय कर, लिया मनुज अवतार।

अजमल गेह बधावणा, जग में जय जयकार॥

॥ चौपाई ॥

जय जय रामदेव सुर राया। अजमल पुत्र अनोखी माया॥

विष्णु रूप सुर नर के स्वामी। परम प्रतापी अन्तर्यामी॥

ले अवतार अवनि पर आये। तंवर वंश अवतंश कहाये॥

संत जनों के कारज सारे। दानव दैत्य दुष्ट संहारे॥

परच्या प्रथम पिता को दीन्हा। दूध परीण्डा मांही कीन्हा॥

कुमकुम पद पोली दर्शाये। ज्योंही प्रभु पलने प्रगटाये॥

परचा दूजा जननी पाया। दूध उफणता चरा उठाया॥

परचा तीजा पुरजन पाया। चिथड़ों का घोड़ा ही साया॥

परच्या चौथा भैरव मारा। भक्त जनों का कष्ट निवारा॥

पंचम परच्या रतना पाया। पुंगल जा प्रभु फंद छुड़ाया॥

परच्या छठा विजयसिंह पाया। जला नगर शरणागत आया॥

परच्या सप्तम् सुगना पाया। मुवा पुत्र हंसता भग आया॥

परच्या अष्टम् बौहित पाया। जा परदेश द्रव्य बहु लाया॥

भंवर डूबती नाव उबारी। प्रगत टेर पहुँचे अवतारी॥

नवमां परच्या वीरम पाया। बनियां आ जब हाल सुनाया॥

दसवां परच्या पा बिनजारा। मिश्री बनी नमक सब खारा॥

परच्या ग्यारह किरपा थारी। नमक हुआ मिश्री फिर सारी॥

परच्या द्वादश ठोकर मारी। निकलंग नाड़ी सिरजी प्यारी॥

परच्या तेरहवां पीर परी पधारया। ल्याय कटोरा कारज सारा॥

चौदहवां परच्या जाभो पाया। निजसर जल खारा करवाया॥

परच्या पन्द्रह फिर बतलाया। राम सरोवर प्रभु खुदवाया॥

परच्या सोलह हरबू पाया। दर्श पाय अतिशय हरषाया॥

परच्या सत्रह हर जी पाया। दूध थणा बकरया के आया॥

सुखी नाडी पानी कीन्हों। आत्म ज्ञान हरजी ने दीन्हों॥

परच्या अठारहवां हाकिम पाया। सूते को धरती लुढ़काया॥

परच्या उन्नीसवां दल जी पाया। पुत्र पाय मन में हरषाया॥

परच्या बीसवां पाया सेठाणी। आये प्रभु सुन गदगद वाणी॥

तुरंत सेठ सरजीवण कीन्हा। उक्त उजागर अभय वर दीन्हा॥

परच्या इक्कीसवां चोर जो पाया। हो अन्धा करनी फल पाया॥

परच्या बाईसवां मिर्जो चीहां। सातो तवा बेध प्रभु दीन्हां॥

परच्या तेईसवां बादशाह पाया। फेर भक्त को नहीं सताया॥

परच्या चैबीसवां बख्शी पाया। मुवा पुत्र पल में उठ धाया॥

जब-जब जिसने सुमरण कीन्हां। तब-तब आ तुम दर्शन दीन्हां॥

भक्त टेर सुन आतुर धाते। चढ़ लीले पर जल्दी आते॥

जो जन प्रभु की लीला गावें। मनवांछित कारज फल पावें॥

यह चालीसा सुने सुनावे। ताके कष्ट सकल कट जावे॥

जय जय जय प्रभु लीला धारी। तेरी महिमा अपरम्पारी॥

मैं मूरख क्या गुण तब गाऊँ। कहाँ बुद्धि शारद सी लाऊँ॥

नहीं बुद्धि बल घट लव लेशा। मती अनुसार रची चालीसा॥

दास सभी शरण में तेरी। रखियों प्रभु लज्जा मेरी॥

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation