हिन्दु धर्म में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिये षट्कम्, अष्टकम्, दशकम्, स्तोत्रम् आदि विभिन्न प्रकार की स्तुतियों की रचना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इन स्तुतियों का पूर्ण विधि-विधान से पाठ करने से सम्बन्धित देवी-देवताओं की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। साधकों के मध्य षट्कम् एवं अष्टकम् की भाँति कवचम् भी अत्यन्त प्रचलित हैं। कवचम् का पाठ करने से व्यक्ति समस्त प्रकार के शत्रुओं एवं नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षित रहता है।
प्रस्तुत कवचम् संग्रह में विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित अनेक दुर्लभ कवचम् प्रदान किये गये हैं जिनका पाठ करके आप अपने इष्ट को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।




