हिन्दु धर्म में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिये अष्टकम्, दशकम्, स्तोत्रम्, कवचम् आदि विभिन्न प्रकार की स्तुतियों की रचना की जाती है। जिस संस्कृत स्तुति में छः श्लोक होते हैं उसे षट्कम् कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इन स्तुतियों का पूर्ण विधि-विधान से पाठ करने से सम्बन्धित देवी-देवताओं की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। साधकों के मध्य अष्टकम् की भाँति षट्कम् भी अत्यन्त प्रचलित हैं।
प्रस्तुत षट्कम् संग्रह में निर्वाण षट्कम् सहित विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित अनेक दुर्लभ षट्कम् प्रदान कीये गये हैं जिनका पाठ करके आप अपने इष्ट को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।