



*द्रिकपञ्चाङ्ग अपने उपयोगकर्ताओं के लिये निःशुल्क मेहन्दी रचनायें प्रदान करता है। उपयोगकर्ता इन्हें सहेज सकते हैं और अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। ये मेहन्दी रचनायें कॉपीराइट के तहत संरक्षित हैं। इनका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिये नहीं किया जाना चाहिये।

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार चैत्र माह शुक्ल पक्ष तृतीया को गणगौर के रूप में मनाया जाता है। गणगौर के अवसर पर भगवान शिव की पत्नी देवी गौरी सहित पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विवाहित स्त्रियाँ एवं अविवाहित कन्यायें देवी गौरी की पूजा करती हैं।

यहाँ अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त प्रदान किया गया है। अक्षय तृतीया का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। श्री हरि की कृपा एवं अक्षय पुण्य की प्राप्ति हेतु इस दिन हवन, पूजन, तर्पण तथा दान आदि कर्म किये जाते हैं।

हरियाली तीज का पर्व सामान्यतः नाग पञ्चमी के दो दिन पूर्व श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया को आती है। हरियाली तीज देवी पार्वती एवं भगवान शिव के मिलन का प्रतीक है। यह त्यौहार वैवाहिक आनन्द तथा जीवनसाथी एवं सन्तान की कुशलता हेतु मनाया जाता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त, करवा चौथ व्रत का समय तथा करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय कब होगा? यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें। करवा चौथ का व्रत हिन्दु पूर्णिमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है।

अहोई अष्टमी का व्रत स्त्रियों द्वारा अपनी सन्तान की दीर्घायु एवं समृद्धि की कामना से किया जाता है। इस व्रत का पारण, सायाह्नकाल में तारों के दर्शन के पश्चात किया जाता है। तारों के दर्शन हेतु साँझ का समय तथा चन्द्रोदय का समय इस पृष्ठ पर प्रदान किया गया है।


