devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2014 पौष पूर्णिमा का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2014 पौष पूर्णिमा

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
पौष पूर्णिमा
15वाँ
जनवरी 2014
Wednesday / बुधवार
पूर्णिमा के दिन चन्द्रदेव को अर्घ्य देती महिला
Lady giving Purnima Arghya

पौष पूर्णिमा समय

पौष पूर्णिमा बुधवार, जनवरी 15, 2014 को
Shukla Purnima पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय - 04:16 पी एम, जनवरी 14
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - जनवरी 14, 2014 को 06:20 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - जनवरी 15, 2014 को 08:52 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2014 पौष पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा, हिन्दु कैलेण्डर का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण दिन है। पौष पूर्णिमा, माघ माह में एक माह तक की जाने वाली तपस्या के आरम्भ का प्रतीक है। उत्तर भारत में प्रचलित चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार पौष पूर्णिमा के अगले दिवस से माघ माह प्रारम्भ होता है।

माघ माह में भक्तगण प्रतिदिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में गंगा अथवा यमुना नदी में स्नान करते हैं। उत्तर में पड़ने वाली भीषण ठण्ड माघ स्नान को और अधिक दुर्गम बना देती है। यह नित्य स्नान पौष पूर्णिमा को आरम्भ होकर माघ पूर्णिमा पर समाप्त होता है। हिन्दु मान्यताओं के अनुसार इस काल के अन्तर्गत किये गये दान-पुण्य आदि कर्म सरलता से फलीभूत होते हैं। अतः इस पावन काल में भक्तगण दीन-हीनों को यथाशक्ति दान-दक्षिणा प्रदान करते हैं।

पौष पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी स्थित दशाश्वमेध घाट तथा प्रयाग स्थित त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाना अत्यधिक शुभ एवं महत्त्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि, पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र डुबकी लगाने से मनुष्य को जीवन-मरण के अनवरत चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है।

पौष पूर्णिमा के दिन शाकम्भरी जयन्ती भी मनायी जाती है। इस्कॉन के अनुयायियों तथा वैष्णव सम्प्रदाय द्वारा इस दिन पुष्याभिषेक यात्रा आरम्भ की जाती है।

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासी पौष पूर्णिमा को छेरता पर्व के रूप में मनाते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation