devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

वैदिक ज्योतिष में कृत्तिका नक्षत्र

DeepakDeepak

कृत्तिका नक्षत्र

कृत्तिका नक्षत्र का विवरण

Krittika Nakshatra

कृत्तिका नक्षत्र - कृत्तिका वैदिक ज्योतिष में तीसरा नक्षत्र है, जिसका विस्तार 26°40' मेष से 10° वृषभ तक है।

प्रतीक चिह्न - इस नक्षत्र का प्रतीक चाकू अथवा भाला है।

खगोलीय नाम - इस नक्षत्र का खगोलीय नाम प्लीएड्स (Pleiades) है।

नक्षत्र के देवता - कृत्तिका नक्षत्र के अधिष्ठाता अग्नि देव हैं, जो अग्नि तत्व के देवता हैं।

शासक ग्रह - इस नक्षत्र पर भगवान कार्तिकेय का शासन है, जिन्हें भगवान मुरुगन अथवा स्कन्द के नाम से भी जाना जाता है।

अन्य - कृत्तिका छह बहनें थीं, जिन्होंने भगवान मुरुगन का पालन-पोषण किया, जिसके कारण उन्हें कार्तिकेय के नाम से जाना जाने लगा। कृत्तिका एक अत्यन्त शक्तिशाली नक्षत्र है, क्योंकि यह सूर्य के उदय को दर्शाता है। कृत्तिका को "अग्नि का तारा" भी कहा जाता है एवं यह एक योद्धा, कान्ति, शौर्य का तेज, शारीरिक एवं रचनात्मक शक्ति से सम्बन्धित है। चन्द्र का जन्म, कृत्तिका नक्षत्र में ही हुआ था।

नक्षत्र अस्त उदय - कृत्तिका नक्षत्र प्रति वर्ष लगभग 20 दिनों की अवधि के लिये अस्त हो जाता है। कृत्तिका नक्षत्र के अस्त एवं उदय होने का समय ज्ञात करने हेतु सम्बन्धित पृष्ठ देखें - कृत्तिका अस्त उदय

नक्षत्र गोचर - कृत्तिका को अधिकांश शुभ कार्यों हेतु अशुभ माना जाता है। वर्ष पर्यन्त, चन्द्रमा किस समय कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहा है, यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें - कृत्तिका नक्षत्र के सभी दिनों की सूचि

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation