मघा नक्षत्र - वैदिक ज्योतिष में मघा दसवाँ नक्षत्र है, जिसका विस्तार सिंह राशि में 0° से 13°20' तक है।
प्रतीक चिह्न - इस नक्षत्र का चिह्न राजसिंहासन है।
खगोलीय नाम - इस नक्षत्र का खगोलीय नाम रेगुलस (Regulus) है।
नक्षत्र के देवता - पितृ, पिता तथा कुटुम्ब के पूर्वज मघा नक्षत्र के देवता हैं।
शासक ग्रह - मघा नक्षत्र पर केतु का शासन होता है।
अन्य - मघा शब्द का अर्थ विशाल अथवा भव्य होता है। पितृ जो इस नक्षत्र के देवता हैं, वे मानवता के पिता एवं संरक्षक देवदूत हैं, जो आपदाओं की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करते हैं।
नक्षत्र अस्त उदय - मघा प्रति वर्ष लगभग 27 दिनों की अवधि के लिये अस्त हो जाता है। मघा नक्षत्र के अस्त एवं उदय होने का समय ज्ञात करने हेतु सम्बन्धित पृष्ठ देखें - मघा अस्त उदय।
नक्षत्र गोचर - मघा को अधिकांश शुभ कार्यों हेतु अशुभ माना जाता है। वर्ष पर्यन्त, चन्द्रमा किस समय मघा नक्षत्र में गोचर कर रहा है, यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें - मघा नक्षत्र के सभी दिनों की सूचि।